Move to Jagran APP

नवमी पर कन्याओं को जिमाया, दशहरा पूजन भी किया

इसके बाद आचार्य नितिन भारद्वाज ने लक्खी बाग शिव मंदिर में नौ देवियों की मूर्तियों की विधि-विधान से प्राण प्रतिष्ठा कराई।

By JagranEdited By: Published: Sun, 25 Oct 2020 05:34 PM (IST)Updated: Sun, 25 Oct 2020 05:34 PM (IST)
नवमी पर कन्याओं को जिमाया, दशहरा पूजन भी किया

रविवार को जिले भर में दुर्गा नवमी और विजय दशमी मनाई

loksabha election banner

घरों और मंदिरों में हुए हवन, जन कल्याण के लिए दी गईं आहुतियां जागरण संवाददाता, रामपुर : रविवार को नवमी और विजय दशमी मनाई गई। भक्तों ने घरों में माता का पूजन कर कन्याएं जिमाईं। इसके बाद दशहरे का पूजन किया गया। घरों और मंदिरों में हवन हुए, जिसमें जन कल्याण की भावना के साथ आहुतियां दी गईं।

नवरात्र में कुछ लोगों के यहां नवमी पर कन्या जिमाने का विधान है। ऐसे में उन लोगों ने तड़के नवमी पर माता का पूजन कर कन्याएं जिमाईं। कन्याओं का तिलक किया और उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया। सभी कन्याओं को दक्षिणा और उपहार दिए गए। इसके बाद प्रसाद ग्रहण कर उपवास खोला। वहीं आज विजय दशमी का पर्व भी था। लोगों ने अपने-अपने घरों में दशहरे का पूजन किया। कुछ लोगों के यहां शस्त्र पूजन होता है उन्होंने अपने-अपने घरों में शस्त्रों का पूजन किया। विजय दशमी पर किया शस्त्र पूजन रामपुर : उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ के अध्यक्ष सूर्य प्रकाश पाल के आवास पर विजय दशमी के अवसर पर शस्त्र पूजन कार्यकम आयोजित किया गया। इसमें मौजूद लोगों ने शस्त्र पूजा की। साथ ही ईश्वर से प्रार्थना की कि जल्द ही कोरोना बीमारी खत्म हो, जिससे फिर से सभी त्योहार लोग परंपरागत तरीके से मना सकें। इस मौके पर प्रमोद आहूजा, प्रतीक सक्सेना, राजेश शर्मा, भूखंड लोधी, अरविद शर्मा, अरविद चौहान, पूरन लोधी, पातीराम लोधी, अवधेश शर्मा, पुनीत सक्सेना, प्रमोद कमार आहूजा, रविद्र पाल आदि रहे। मंदिरों में हुए हवन और कन्या पूजन रामपुर : महल्ला चाह सोतियान स्थित महालक्ष्मी मंदिर में शारदीय नवरात्र की नवमी पर दुर्गा देवी ज्वाला जी शक्ति दरबार के महंत पंडित विश्वनाथ प्रसाद मिश्रा ने विधि-विधान के माता का पूजन करने के बाद हवन किया। इसमें विश्व कल्याण की भावना के साथ आहुतियां दी गईं। इसके बाद मंदिर में कन्या पूजन किया गया। कन्याओं को खाना खिलाकर उनका तिलक किया और उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया। सभी को दक्षिणा और उपहार दिए। इस दौरान भक्तों ने जमकर माता के जयकारे लगाए, जिससे आसपास का वातावरण भक्तिमय हो गया। इसके अलावा पुराना गंज स्थित माई का थान मंदिर, श्री हरि मंदिर, कृष्णा विहार स्थित कृष्णा मंदिर, जिला पंचायत रोड स्थित शिव मंदिर, रामनाथ कालोनी का माता का मंदिर, ज्वालानगर का शेषनाग मंदिर, मनोकामना मंदिर, गर्वमेंट प्रेस के सामने शिव मंदिर, डायमंड रोड स्थित पीडब्ल्यूडी कालोनी के मंदिर, पुराना गंज स्थित हरिहर मंदिर, साईं विहार कालोनी के मंदिर, मिस्टन गंज, आवास विकास के मंदिर, ज्वालानगर में वैद्यजी की धर्मशाला स्थित मंदिर, नर्मदेश्वर महादेव मंदिर आदि में भी भक्तों ने जाकर माता के दर्शन किए।

बंगाली समाज ने किया महानवमी पूजन

रामपुर : आदर्श धर्मशाला में बंगाली कलचरल एसोसिएशन की ओर से श्रीश्री सार्वजनिन दुर्गा पूजा का कार्यक्रम हुआ। इसमें पुजारी विश्वजीत चक्रवर्ती, रोहित चक्रवर्ती ने रविवार की सुबह छह बजे विधि-विधान के साथ महानवमी पूजन किया। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा को पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद सभी को प्रसाद वितरित किया गया। शाम को आरती हुई। इस दौरान सभी ने जमकर माता के जमकर जयकारे लगाए, जिससे आसपास का वातावरण भक्तिमय हो गया। इस दौरान भक्तों ने कोरोना के चलते शासन-प्रशासन के नियमों का पालन किया । गेट पर सभी के हाथ सैनिटाइज से साफ कराए गए। इसके बाद ही श्रद्धालु धर्मशाला में पूजा स्थल पर गए। भक्तों ने शारीरिक दूरी के नियमों का पालन किया । इस मौके पर अध्यक्ष एसपी अधिकारी, पीएन बोस, श्यामा प्रसाद दास, एसएन आदित्य, ए बरात, अशोक दास, डीजे राय, अंजलि दास, सुमोना बोस, राजेंद्र दास, एके चक्रवर्ती, सपना अधिकारी, मीना राय आदि मौजूद रहे। मंदिर में हुई नौ देवियों की मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा

शाहबाद : लक्खी बाग स्थित प्राचीन शिव मंदिर में रविवार को नौ देवियों की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इससे पूर्व मंदिर से मूर्तियों की शोभायात्रा नव दुर्गा मंदिर तक निकाली गई। इसमें महिलाएं माता के भजन गाती चल रही थीं। इसके बाद आचार्य नितिन भारद्वाज ने लक्खी बाग शिव मंदिर में नौ देवियों की मूर्तियों की विधि-विधान से प्राण प्रतिष्ठा कराई। इस मौके पर नरेश कुमार गुप्ता, राजेश कुमार गुप्ता, दीपक गुप्ता, पीयूष गुप्ता, अनुराग गुप्ता, सरला गुप्ता, बबीता गुप्ता, मनीषा गुप्ता, मोनिका गुप्ता, शिवाली गुप्ता, गौरी गुप्ता, राजेश कुमार गुप्ता, अजीत गुप्ता, संजीव कुमार, सोनू चन्द्रा आदि रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.