Move to Jagran APP

विधानसभा क्षेत्र में विकास को लगेंगे पंख : औलख

प्रदेश सरकार के जलशक्ति राज्यमंत्री बल्देव सिंह औलख ने मुख्य चौराहे पर चल रहे विकास कार्य की हकीकत देखी।

By JagranEdited By: Published: Sun, 31 May 2020 11:25 PM (IST)Updated: Sun, 31 May 2020 11:25 PM (IST)
विधानसभा क्षेत्र में विकास को लगेंगे पंख : औलख
विधानसभा क्षेत्र में विकास को लगेंगे पंख : औलख

रामपुर, जेएनएन। प्रदेश सरकार के जलशक्ति राज्यमंत्री बल्देव सिंह औलख ने मुख्य चौराहे पर चल रहे चौड़ीकरण के कार्य का निरीक्षण कर कर्मचारियों को काम में तेजी लाने के आदेश दिए।

loksabha election banner

रविवार दोपहर ढाई बजे राज्यमंत्री बल्देव सिंह औलख नगर के मुख्य चौराहे पर पहुंचे। उन्होंने निर्माणाधीन पुलिया का निरीक्षण कर ठेकेदार नईम अहमद को जल्द से जल्द कार्य पूर्ण कराने के आदेश दिए। कहा कि विधानसभा क्षेत्र में विकास की गंगा जो बह रही है, उसे रुकने नहीं दिया जाएगा। आने वाले समय में विधानसभा क्षेत्र विकास के मामले में एक नया आयाम स्थापित करेगी। चाहे वह सड़क से संबंधित हो, बिजली, पानी, शिक्षा या फिर कोई भी बुनियादी सुविधा हो। कहा कि लॉकडाउन के समय में भी कई योजनाओं को अनलॉक किया जा रहा है। यह समय गंभीर परिस्थितियों का सामना करने का है। इस वक्त हम अगर अपने घर से निकलें तो अपने चेहरे पर मास्क जरूर होना चाहिए। हम कोरोना वायरस के संक्रमण से बच सकते हैं। इस बीमारी से बचने के लिए इस वक्त कोई भी वैक्सीन नहीं है। अगर बचना है तो सिर्फ बचाव ही इसका एकमात्र उपाय है। लॉकडाउन पीरियड में भी गरीब जनता को किसी भी तरह की कोई भी परेशानी नहीं होने दी। जिनके राशनकार्ड नहीं थे, उनको भी राशन दिया गया। इस अवसर पर पूर्व ब्लाक प्रमुख कुलवंत सिंह औलख, गुरकीरत सिंह औलख, नगराध्यक्ष चेतन पारूथी, पूर्व नगराध्यक्ष अनिल मदान, विशाल शर्मा आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.