Move to Jagran APP

भाजपा के राज में लोकतंत्र को खतरा : संजय

मिलक : धमोरा स्थित कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। राष्ट्रीय सचिव और पूव

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Sep 2018 09:43 PM (IST)Updated: Fri, 21 Sep 2018 09:43 PM (IST)
भाजपा के राज में लोकतंत्र को खतरा : संजय
भाजपा के राज में लोकतंत्र को खतरा : संजय

मिलक : धमोरा स्थित कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। राष्ट्रीय सचिव और पूर्व विधायक संजय कपूर ने कहा कि भाजपा के राज में लोकतंत्र खतरे में है। देश को जातिवाद और सांप्रदायिकता की आग में झोंका जा रहा है। केंद्र सरकार सर्वसमाज की हितैषी नहीं है। यदि सत्ता में भाजपा की सरकार दोबारा आती है तो देश बर्बाद होने के साथ-साथ लोकतंत्र नाम की कोई चीज नहीं रह जाएगी। भाजपा ने जनता के साथ छल किया है क्योंकि उन्होंने कोई भी वादा पूरा नहीं किया। कहा कि कांग्रेस दबे, कुचले, शोषित समाज के साथ है। कांग्रेस धर्म, जाति में विश्वास नहीं रखती है तथा हर समाज के तकलीफ में ही उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चलती है। अब देश की जनता में बदलाव का मन बना लिया है। आगामी 2019 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस का परचम लहराएगा। बैठक में इस अवसर पर प्रदेश सचिव धर्मेंद्र गुप्ता, महेंद्र पाल यदुवंशी, वेदराम ¨सह यादव, रमेश बाबू गंगवार, ख्याली राम गंगवार, प्रताप ¨सह गंगवार, प्रमोद शर्मा, जगदीश अवस्थी, जितेंद्र ¨सह, केशव दत्त शर्मा, पूर्ण देव गुप्ता,भूरा खान आदि शामिल हुए।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.