Move to Jagran APP

व्हाटसएप ग्रुप पर अभद्र टिप्पणी में फंसा लेखपाल

डीएम के आदेश के बाद तहसीलदार ने मुकदमा दर्ज कराने को दी तहरीर जागरण संवाददाता, रामपु

By JagranEdited By: Published: Sun, 15 Jul 2018 09:25 PM (IST)Updated: Sun, 15 Jul 2018 09:25 PM (IST)
व्हाटसएप ग्रुप पर अभद्र टिप्पणी में फंसा लेखपाल
व्हाटसएप ग्रुप पर अभद्र टिप्पणी में फंसा लेखपाल

डीएम के आदेश के बाद तहसीलदार ने मुकदमा दर्ज कराने को दी तहरीर

loksabha election banner

जागरण संवाददाता, रामपुर : अधिकारियों के व्हाटसएप ग्रुप पर अभद्र टिप्पणी करने में एक लेखपाल फंस गया है।

जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर ¨सह के आदेश पर तहसीलदार सदर वीके शुक्ला ने लेखपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को सिविल लाइंस कोतवाली में तहरीर दी है। जिले के लेखपाल तीन जुलाई से बेमियादी हड़ताल पर हैं। प्रशासन ने हड़ताली लेखपालों के खिलाफ सख्ती कर दी है। इस सख्ती के चलते कुछ लेखपाल काम पर वापस लौट आए। हड़ताल छोड़कर लौटने वाले लेखपालों के खिलाफ उनके ही एक साथी ने अभद्र टिप्पणी कर दी। यह टिप्पणी उस ग्रुप में की गई, जो प्रशासनिक अधिकारियों और लेखपालों का है। इस ग्रुप में जिलाधिकारी भी शामिल हैं। आरोपित लेखपाल ने इस ग्रुप में काम पर लौटने वाले साथियों को गद्दार बताते हुए टिप्पणी कर दी थी। जिलाधिकारी ने इस अभद्रता को गंभीरता से लेते हुए आरोपित लेखपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। जिलाधिकारी के आदेश के बाद एसडीएम सदर ने लेखपाल विपिन कुमार के खिलाफ सिविल लाइंस कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने फिलहाल मामला दर्ज नहीं किया है। सिविल लाइंस कोतवाल इन्द्रेश ¨सह ने बताया कि शिकायत मिली है, जिसकी जांच कराई जा रही है। बकरी चोरी करते दो पकड़ेरामपुर : शहर कोतवाली क्षेत्र में बकरी चोरी करने आए दो युवकों को लोगों ने पकड़ लिया। पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपित स्वार कोतवाली क्षेत्र के पंजाबी कालोनी निवासी सारिक और शादाब हैं। आरोप है कि दोनों शहर कोतवाली के मुहल्ला नालापार मोरी गेट निवासी ताज मोहम्मद के घर से दो बकरे चोरी कर रहे थे। गृह स्वामी ने देख लिया और शोर मचा दिया। लोगों की मदद से दोनों को पकड़ लिया। जासंभास्कर ¨सह


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.