प्रदेश में तेजी से बढ़ रहा भ्रष्टाचार: सागर
रामपुर, जासं : बहुजन समाज पार्टी के की ओर से ग्राम मेग्नोड़ी पर विधान सभा कैडर कैंप का आ
By JagranEdited By: Published: Thu, 19 Jul 2018 07:14 PM (IST)Updated: Thu, 19 Jul 2018 07:14 PM (IST)
रामपुर, जासं : बहुजन समाज पार्टी के की ओर से ग्राम मेग्नोड़ी पर विधान सभा कैडर कैंप का आयोजन किया गया। जोन इंचार्ज सुरेंद्र ¨सह सागर ने कहा कि बसपा महापुरुषों का मिशन है। पार्टी समाज में आपसी भाईचारा बनाती है। सत्ता वो मास्टर चाबी है जो गरीबों को भी अमीर बना सकती है। कहा लोकसभा चुनाव की घोषणा किसी भी समय हो सकते हैं। सभी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ को मजबूत बनाने में लग जाएं। कहा प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद भ्रष्टाचार तेजी से बढ़ा है। गरीब जनता की कोई सुनने वाला नहीं है। राजकुमार सागर, मनोज पांडे, मौलाना फुरकान, शाहरूख सैफी, दिनेश गौतम, डॉ. हरचंद सागर, मास्टर राजेश, ऋषि गौतम, चांद खां आदि मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें