कोसी नदी के अस्थाई पुल निर्माण से जुड़ेगा क्षेत्र का संपर्क
टांडा : लालपुर स्थित कोसी नदी पर अस्थाई पुल के निर्माण से क्षेत्र का संपर्क फिर से जिला मुख्याल
टांडा : लालपुर स्थित कोसी नदी पर अस्थाई पुल के निर्माण से क्षेत्र का संपर्क फिर से जिला मुख्यालय से जुड़ जाएगा। बड़े व ओवरलोड वाहनों तथा यात्रियों के लिए समस्या लगातार बनी रहेगी। लालपुर स्थित कोसी पुल जो कई दशकों से लगातार परेशानी का कारण बना हुआ है। वर्ष 2016 में नए पुल के निर्माण के चलते कोसी नदी का पुराना पुल तोड़ दिया गया था। लोगों की समस्या को ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा लकड़ी का अस्थाई पुल बना दिया। बरसात शुरू होने से पहले वह तोड़ दिया जाता है, जिससे लोगों की समस्या भी बढ़ जाती है। गत 19 जून को बरसात शुरू होने से पहले अस्थाई पुल तोड़ दिया गया। पुल टूटने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। किसी आवश्यक कार्य से रामपुर टाण्डा आने जाने वाले पैदल यात्री व बाइक सवार लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। विशेषकर महिलाओं व बच्चों के लिए नदी पार करना जोखिम भरा काम है। कुछ बाइक सवार वाया सैदनगर अथवा मुरादाबाद होकर रामपुर जाने को मजबूर हैं। इस बीच कोसी नदी पार गांव खिजरपुर से लालपुर आने वाले ताजियेदारों ने अस्थाई कोसी नदी के पुल की मांग की थी। इस पर प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अस्थाई पुल के निर्माण की रविवार को शुरुआत हो गई। अस्थाई पुल के निर्माण होने से क्षेत्र के लोगों को काफी राहत मिलेगी। जिला मुख्यालय सहित कोर्ट जाने वाले लोगों, जौहर कालेज जाने वाले छात्रों तथा कृषि आदि से संबंधित कार्यों से आर-पार आने वाले किसानों को राहत मिलेगी।