किसानों के समर्थन में कांग्रेसियों ने दिया धरना, कृषि विधेयक को वापस लेने की मांग
रामपुर कृषि विधेयक के खिलाफ किसानों के पक्ष में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी गांधी समाधि पर धरना दिया। इस दौरान उन्होंने सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। साथ ही विधेयक को वापस लेने की मांग की।
जागरण संवाददाता, रामपुर : कृषि विधेयक के खिलाफ किसानों के पक्ष में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी गांधी समाधि पर धरना दिया। इस दौरान उन्होंने सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। साथ ही विधेयक को वापस लेने की मांग की।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र देव गुप्ता ने कहा कि किसानों के खिलाफ यह काला कानून किसी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेस इस मुद्दे पर उनके साथ खड़ी है। किसी भी हाल में उनके साथ अन्याय नही होने दिया जाएगा। कहा कि सरकार किसानों को पूंजीपतियों के हाथों गिरवी रखना चाहती है। उनके अधिकारों को खत्म करने की कोशिश की जा रही है। पूर्व उपाध्यक्ष मुतीउर्रहमान खां बबलू ने कहा कि इस कानून से जमाखोरी और कालाबाजारी को बढ़ावा मिलेगा। उद्योगपतियों एवं बिचौलियों को फायदा होगा। जब से केंद्र में भाजपा की सरकार बनी है, तब से किसानों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। अब ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। सरकार को इस विधेयक को वापस लेना ही होगा।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष मामून शाह खां, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नोमान खां, सचिन त्रिवेदी, जगदीश अवस्थी, हाजी नाजिश खां, शप्पू अंसारी, हसीब खां, आमिर कुरैशी व करन सिंह यादव आदि उपस्थित रहे।