Move to Jagran APP

कांग्रेस का लक्ष्य है 2022 में सरकार बनाना : हेमंत ओगले

पार्टी को आगे बढ़ाने में सहायक हो सकते हैं युवा हेमंत ओगले

By JagranEdited By: Published: Fri, 17 Jan 2020 11:20 PM (IST)Updated: Fri, 17 Jan 2020 11:20 PM (IST)
कांग्रेस का लक्ष्य है 2022 में सरकार बनाना : हेमंत ओगले
कांग्रेस का लक्ष्य है 2022 में सरकार बनाना : हेमंत ओगले

जागरण संवाददाता, रामपुर : युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश प्रभारी हेमंत ओगले कहा कि संगठन को प्रत्येक बूथ तक मजबूत करना हर एक पदाधिकारी का दायित्व है। 2022 में कांग्रेस का लक्ष्य प्रदेश में सरकार बनाना है। इस लक्ष्य को पूरा करने में हर कार्यकर्ता को जिम्मेदारी के साथ अब से ही जुटना होगा। वह शुक्रवार को जिला कांग्रेस कार्यालय पर युवा कांग्रेस की समीक्षा बैठक में बोल रहे थे।

loksabha election banner

राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि युवा किसी भी संगठन की रीढ़ होते हैं। इतिहास गवाह है, जब-जब युवा जागा है, तब-तब देश में बदलाव की लहर आई है। इसलिए हमारा पूरा फोकस युवाओं को संगठन से जोड़ने पर होना चाहिए। ऐसे युवाओं से संपर्क कर उन्हें संगठन का हिस्सा बनाएं, जो निष्ठापूर्वक संगठन के लिए कार्य कर सकें।

उन्होंने कहा कि जो भी कार्यकर्ता संगठन के प्रति वफादार होकर मेहनत से काम नहीं करेगा, उसे हटा कर अन्य कार्यकर्ता को दायित्व सौंप दिया जाएगा। दो टूक कहा कि निष्क्रिय पदाधिकारी या कार्यकर्ताओं की संगठन को कोई जरूरत नहीं है। सरकार से आरपार की लड़ाई का वक्त है। ऐसे में मजबूत कार्यकर्ता ही इस लड़ाई में संगठन के लिए सहायक सिद्ध हो सकते हैं।

युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर यादव ने कहा कि पदाधिकारी घर-घर जाकर लोगों से बात करें। संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं का सक्रिय रहना जरूरी है। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राहुल राय ने भी सबसे मजबूती के साथ कार्य करने को कहा।

इस मौके पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र देव गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह यदुवंशी, नगर अध्यक्ष मामून शाह खां, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नोमान खां, हसीब खां, अरसलान खां, आदिल मियां, आमिर मियां, फैसल हसन व शैजी सैफी आदि रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.