भाजपा के एजेंडे पर कार्य कर रही है कांग्रेस : अखिलेश
भाजपा के एजेंडे पर कार्य कर रही है कांग्रेस अखिलेश
जागरण संवाददाता, रामपुर : समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री का विरोध जताने वाले कांग्रेसियों पर निशाना साधा। कहा कि कांग्रेस पार्टी ने इन नेताओं को नोटिस जारी किए है। इतना काफी नहीं है। इनके खिलाफ पार्टी दंगा भड़काने और सांप्रदायिक माहौल खराब करने का षड्यंत्र रचने का प्रयास करने के आरोप में मुकदम भी कराए। उन्होंने मंगलवार को प्रेस को जारी बयान में कहा कि कांग्रेस आरएसएस और भाजपा के एजेंडे पर कार्य कर रही है। कांग्रेस देश और प्रदेश के मुस्लिमों को यह संदेश देना चाहती है कि वह स्वार्थ की लीडरशिप के लिए कहां तक जा सकती है। निचले स्तर से लेकर शीर्ष के नेता कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। बोले उन्हें कार्रवाई का डर सता रहा है। हद तो तब हो गई जब कांग्रेसियों ने राज्यपाल को पत्र लिख कर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को रामपुर आने से रोके जाने की मांग की। जनपद के नेताओं पर कांग्रेस को बदनाम करने का आरोप लगाया। साथ ही उनके कृत्य की निदा की।