हेरिटेज एकेडमी स्कूल में हुई शोकसभा
हेरिटेज चिल्ड्रन एकेडमी स्कूल में उपनिबंधक डॉ. विवेक शर्मा के निधन पर सोमवार को शोकसभा आयोजित की गई। वक्ताओं ने कहा कि मृतक उपनिबंधक डॉ. विवेक शर्मा को सांस लेने में दिक्कत होने पर एक जनवरी को बरेली स्थित श्री राममूर्ति अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 15 दिन तक चले इलाज के उपरांत शुक्रवार को उनका देहांत हो गया।शोकसभा में संस्थापक गंगा शंकर पांडे ने कहा कि उपनिबंधक मिलनसार व मृदुभाषी महिला थी। विद्यालय के कई कार्यक्रमों में मुख्यातिथि के रूप में आई थी। उन्होंने पिछले वर्ष गरीब लोगों को गर्म वस्त्र व कंबल देने में भी विद्यालय का सहयोग किया था। शोकसभा में प्रधानाचार्य रीना दुबे एवं समस्त अध्यापकों ने शोक जताया।
मिलक : हेरिटेज चिल्ड्रन एकेडमी स्कूल में उपनिबंधक डॉ. विवेक शर्मा के निधन पर सोमवार को शोकसभा आयोजित की गई। वक्ताओं ने कहा कि मृतक उपनिबंधक डॉ. विवेक शर्मा को सांस लेने में दिक्कत होने पर एक जनवरी को बरेली स्थित श्री राममूर्ति अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 15 दिन तक चले इलाज के उपरांत शुक्रवार को उनका देहांत हो गया।शोकसभा में संस्थापक गंगा शंकर पांडे ने कहा कि उपनिबंधक मिलनसार व मृदुभाषी महिला थी। विद्यालय के कई कार्यक्रमों में मुख्यातिथि के रूप में आई थी। उन्होंने पिछले वर्ष गरीब लोगों को गर्म वस्त्र व कंबल देने में भी विद्यालय का सहयोग किया था। शोकसभा में प्रधानाचार्य रीना दुबे एवं समस्त अध्यापकों ने शोक जताया। जासं