पूर्व मंत्री के खिलाफ भाजपा नेता ने दी तहरीर
रामपुर : पूर्व मंत्री आजम खां के खिलाफ एक और तहरीर आई है, जिसमें उन पर जनप्रतिनिधियों
रामपुर : पूर्व मंत्री आजम खां के खिलाफ एक और तहरीर आई है, जिसमें उन पर जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के बारे में अभद्र भाषा का प्रयोग किए जाने का आरोप है। इस संबंध में सोमवार को भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष भारत भूषण गुप्ता ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर उन्हें तहरीर सौंपी। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि पूर्व मंत्री ने भाजपा के एक राज्यमंत्री और प्रशासन के अधिकारी को शराबी कहकर संबोधित किया है। पूर्व मंत्री द्वारा यह कहते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। ऐसे जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के खिलाफ अमर्यादित और अशोभनीय भाषा का प्रयोग करके अपराध किया है। भाजपा सरकार की छवि खराब करने का प्रयास किया है। पूर्व मंत्री पहले भी कई बार विवादित बयान दे चुके हैं। उनके खिलाफ उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाए, ताकि प्रदेश में कानून का राज कायम रहे। जासं