आजम पर पड़ोसी ने लगाया धमकाने का आरोप, एसपी ने सौंपी जांच
रामपुर : पूर्व मंत्री आजम खां पर उनके ही पड़ोसी ने धमकाने का आरोप लगाया है। इसकी शिका
रामपुर : पूर्व मंत्री आजम खां पर उनके ही पड़ोसी ने धमकाने का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत एसपी से की है। एसपी ने शिकायत पर जांच के आदेश दिए हैं। मुहल्ला घेर मीरबाज खां टंकी नंबर पांच जेल रोड निवासी आरिफ रजा खां ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि उनके पड़ोस में पूर्व मंत्री आजम खां और फरहान खां का मकान है। दोनों ही उनके मकान पर कब्जा करना चाहते हैं। इसके लिए उन्हें प्रताड़ित करते रहते हैं। पांच सितंबर को पूर्व मंत्री अपने सुरक्षा कर्मियों और फरहान आदि ने गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। अगले दिन वह अपने बेटे के साथ किसी काम से दिल्ली गए थे। रात करीब साढ़े आठ बजे पूर्व मंत्री के इशारे पर फरहान खां और अन्य लोग उनके घर में घुस गए। घर में उनकी पत्नी, पुत्री और नवासी थे। आरोपितों ने परिजनों पर हमला करने का प्रयास किया। शोर मचाने पर वे भाग गए। उनकी करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जाते समय आरोपितों ने कैमरे तोड़ दिए, ताकि भविष्य में उनकी करतूत का साक्ष्य न रह सके। इस घटना के बाद उनकी बेटी ने पुलिस को बुलाया था। इससे वे और रंजिश मानने लगे। सात सितंबर को भी अज्ञात लोगों द्वारा लात-घूंसों से पीटा गया। पुलिस को सूचना दी तो पुलिस आई, लेकिन कार्रवाई नहीं की। पूर्व मंत्री ने पुलिस के सामने ही अभद्र व्यवहार किया। 14 सितंबर की रात करीब दो बजे पूर्व मंत्री के इशारे पर कुछ नकाबपोश उनके घर में घुस आए। परिजनों की सतर्कता के चलते वे अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सके। परिजनों ने पुलिस बुला ली, जिस पर वे भाग गए। अब आरोपितों के हौंसले इतने बुलंद हो गए हैं कि उनकी बेटी के मोबाइल पर धमकी भरे फोन कर रहे हैं। अश्लील बातें करते हैं। आजम खां का कहना है कि वह तो आरोप लगाने वालों को जानते बी नहीं हैं, जबकि फरहान का कहना है कि आरोप लगाने वाले आरिफ रजा खुद ही दिनभर लोगों को गाली देते रहते हैं। हमने मुहल्ले के लोगों के साथ गंज थाने पहुंचकर सात सितंबर को शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। एसपी ने शिव हरि मीना ने बताया कि मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक सुधा ¨सह को सौंपी गई है। जांच में आरोप सही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।