विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रामपुर को देंगे 450 करोड़ से अधिक की विकास सौगात, कल आएंगे सीएम योगी आदित्यनाथ

Published: Mon, 29 Jun 2026 03:39 PM (GMT+05:30)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रामपुर में 450 करोड़ रुपये से अधिक की 74 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इस दौरान वे ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. मुख्यमंत्री योगी रामपुर में 74 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे

  2. इन परियोजनाओं की कुल लागत 450 करोड़ रुपये से अधिक है

  3. मिलक और बिलासपुर विधानसभा क्षेत्रों को मिलेगा सीधा लाभ

जागरण संवाददाता, रामपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को मिलक और बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए ढाई सौ करोड़ से अधिक लागत की कुल 74 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे।

जिला प्रशासन ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विधानसभा क्षेत्र मिलक की कुल 27 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इसकी कुल लागत 199.43 करोड़ है। इसी तरह विधानसभा क्षेत्र बिलासपुर के लिए कुल 47 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे जिसकी कुल लागत 229.15 करोड़ है।

इसके तहत मुख्य रूप से सड़क, पेयजल योजना, राजकीय पालीटेक्निक भवन, राजकीय इंटर कॉलेज आदि का निर्माण कार्य शामिल हैे।

1.20 घंटे रामपुर में रहेंगे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रामपुर में 1.20 घंटे रहेंगे। इस दौरान वह विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास करने के साथ जनसभा को संबोधित करेंगे। शासन से जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर मुरादाबाद से उड़कर सुबह 10.35 बजे शाहबाद में आयोजन स्थल पर उतरेगा। कार्यक्रम के बाद वह 11.55 बजे बरेली के लिए प्रस्थान करेंगे।

यह भी पढ़ें- पीलीभीत में सीएम योगी ने दी 569 करोड़ की सौगात, विस्थापितों को नागरिकता पर कांग्रेस-सपा को घेरा

भारी भीड़ जुटाने में जुटा संगठन

मुख्यमंत्री योगी के कार्यक्रम में भारी भीड़ जुटाने के लिए भाजपा संगठन जुट गया है। जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार ने बताया कि मुख्यमंत्री का संबोधन सुनने के लिए जिले भर से पचास हजार से अधिक लोग पहुंचेंगे। लोगों को जनसभा स्थल तक पहुंचाने के लिए 500 बसों व ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का इंतजाम किया गया है। इसके अलावा हजारों की संख्या में लोग निजी वाहनों से पहुंचेंगे।

यह भी पढ़ें- बाबूलाल जी! सड़क तो बनवा ही देंगे, आप महात्माओं संग रहें... CM ने फतेहपुर सीकरी विधायक पर ली चुटकी; चुनाव से पहले सियासी हलचल

मुख्यमंत्री के आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री आमजन को संबोधित करने के साथ ही ढाई सौ करोड़ से अधिक लाभकारी योजनाओं का लोकार्पण करेंगे।

-

अजय कुमार द्विवेदी, जिलाधिकारी।