विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पीलीभीत में सीएम योगी ने दी 569 करोड़ की सौगात, विस्थापितों की नागरिकता पर कांग्रेस-सपा को घेरा

Published: Mon, 29 Jun 2026 01:21 PM (IST)Updated: Mon, 29 Jun 2026 01:47 PM (IST)

सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीलीभीत में 569 करोड़ रुपये की 66 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने बांग्लादेश ...और पढ़ें

सीएम योगी।

सीएम योगी।

HighLights

  1. पीलीभीत में 569 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण।

  2. बांग्लादेशी विस्थापितों को नागरिकता मिलने पर सीएम ने दी बधाई।

  3. सीएम योगी ने कांग्रेस-सपा पर तुष्टिकरण का आरोप लगाया।

जागरण संवाददाता, पीलीभीत। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बरखेड़ा और बीसलपुर विधानसभा क्षेत्रों में 569 करोड़ रुपये की लागत वाली 66 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज इन जिलों को लगभग 600 करोड़ रुपये की परियोजनाएं मिल रही हैं।

विस्थापितों को अब पराया नहीं कहा जा सकता

सीएम ने कहा वो उन हिंदुओं, बौद्धों और जैनियों को फिर से बसाने और नागरिकता देने के लिए सभी को बधाई देता हूं, जिन्हें 55 से 56 साल पहले बांग्लादेश से निकाल दिया गया था और जो पीलीभीत में आकर बस गए। यह इन लोगों के लिए एक नया जीवन है। अपने सर्टिफिकेट मिलने के बाद, उन्हें अब बाहरी नहीं कहा जा सकता। यह काम प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने किया है।

कांग्रेस पर साधा निशाना

सीएम योगी ने कांग्रेस पर हमलावर होते हुए कहा, कि कांग्रेस की सत्ता लोलुपता के कारण पाकिस्तान का निर्माण हुआ। कांग्रेस चाहती तो जिन्ना अपनी मौत मर जाता मगर भारत का विभाजन नहीं होता। कांग्रेस ने प्रताड़ित हिंदुओं की सुधि नहीं ली, उसकी हमराह सपा ने भी कहीं हिंदुओं-सिखों के बारे में नहीं सोचा। उन्हें सिर्फ मुस्लिमों की चिंता थी।

सपा पर हमलावर होते हुए कहा कि लंबे समय तक शासन किया मगर विस्थापित के बारे नहीं सोचा जो अधिकतर दलित और ओबीसी हैं, इनकी नीति रही कि पहला हक मुसलमानों को दिया।

55 साल पहले विस्थापित होकर आए 18-20 साल के नौजवानों की उम्र ढलने लगी

सीएम ने कहा कि तुष्टिकरण करते रहे 55 साल पहले विस्थापित होकर आए 18-20 साल के नौजवानों की उम्र ढलने लगी। आंखें तरस गईं। प्रताड़ित होना पड़ा होगा, पीड़ा झेली होगी। गलती कांग्रेस की थी, जिसने 47 में भारत का विभाजन किया। विभाजन होकर पाकिस्तान न बनता तो इन लोगों के सामने विस्थापित होने की नौबत न आती। आने वाले समय में किसी हिंदू को विस्थापित न होना पड़े।

यह भी पढ़ें- बाबूलाल जी! सड़क तो बनवा ही देंगे, आप महात्माओं संग रहें... CM ने फतेहपुर सीकरी विधायक पर ली चुटकी; चुनाव से पहले सियासी हलचल

सपा के लोग कट्टा बनाते थे और गरीबों को लूटते थे

उत्तर प्रदेश में ब्रह्मोस मिसाइल बना रहे हैं। सपा के लोग कट्टा बनाते थे, व्यापारियों व गरीबों को लूटने के लिए। हमारी ब्रह्मोस मिसाइल जब छोड़ी जाती है तो पाकिस्तान चिल्ला उठता है।

यह भी पढ़ें- सीएम योगी का अखिलेश यादव पर प्रहार: कृष्ण जन्मभूमि पर बोलने की चुनौती, अयोध्या पहचान के लिए मोहताज नहीं