विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CM Yogi in Rampur: 'अब कोई पटाखा भी छोड़ दे तो...‌', विपक्ष पर बरसे सीएम योगी; जनता को गिना दी ये बातें

Published: Tue, 09 Apr 2024 02:33 PM (IST)

सीएम ने अपने भाषण में विपक्ष पर भी तीखे शब्दों की बौछार की। उन्होंने कहा कि पहले सीमाएं सुरक्षित नहीं ...और पढ़ें

CM Yogi in Rampur: 'अब कोई पटाखा भी छोड़ दे तो...‌', विपक्ष पर बरसे सीएम योगी
CM Yogi in Rampur: 'अब कोई पटाखा भी छोड़ दे तो...‌', विपक्ष पर बरसे सीएम योगी

डिजिटल डेस्क, रामपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज रामपुर में भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने अपने भाषण की शुरूआत 'आज नव वर्ष प्रारंभ हो रहा है। सबको बधाई।' कहकर की।

सीएम योगी ने लोधी को जिताने के लिए जनता का आभार वयक्त किया। सीएम ने कहा, ' लोधी पहले उपचुनाव में सांसद बने। पांच मे से चार विधानसभा क्षेत्र में विधायक बने। मैं आपका आभारी हूं।

'अब कोई पटाखा भी छोड़कर बच नहीं सकता‌'

सीएम ने अपने भाषण में विपक्ष पर भी तीखे शब्दों की बौछार की। उन्होंने कहा कि पहले सीमाएं सुरक्षित नहीं थी। अब सुरक्षा ऐसी है कि अब कोई पटाखा भी छोड़ दे तो बच नहीं सकता‌। ‌ मोदी जी के नेतृत्व में देश का सम्मान बढ़ा है।

सीएम ने आगे कहा कि पहले चेहरा देखकर योजनाओं का लाभ दिया जाता था। पहले कुछ लोग राशन हड़प जाते थे। गरीब देखता रह जाता था। व्यापारी और बेटियां सुरक्षित नहीं थी। अब पूरा देश सुरक्षित है।

सीएम ने लोगों से भाजपा को वोट देने की बात कहते हुए कहा कि विकसित उत्तर प्रदेश के लिए विकसित रामपुर होना जरूरी है। किसी गरीब की जमीन पर कब्जा करने का कोई प्रयास न करें। ऐसा रामपुर हमें देना है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।