Move to Jagran APP

पुलिस ने चलाया अभियान, 12 गिरफ्तार

रामपुर : गंज कोतवाली पुलिस ने चोरी की योजना बनाते चार लोगों को पकड़ा है। उनके पास से तमंचा, चाकू और नकबजनी में इस्तेमाल होने वाला सामान मिला है। गंज कोतवाल नरेंद्र त्यागी ने बताया कि आरोपितों में दो लोगों को मुहल्ला घेर रहमत खां पानी की टंकी के पास से पकड़ा है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Jan 2019 08:14 PM (IST)Updated: Sun, 20 Jan 2019 08:14 PM (IST)
पुलिस ने चलाया अभियान, 12 गिरफ्तार
पुलिस ने चलाया अभियान, 12 गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, रामपुर : जिले की पुलिस ने अभियान चलाकर चरस और शराब समेत 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक बदमाश को मोबाइल लूटकर भागते हुए दबोचा है। गंज और शहर कोतवाली पुलिस ने चरस के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 810 ग्राम चरस मिली है। शहर कोतवाली पुलिस द्वारा पकड़ा गया व्यक्ति मुहल्ला बर्तन बाजार निकट चरख वाली मस्जिद का अराफत है। उसे पुलिस ने रजा इंटर कॉलेज के पास से गिरफ्तार किया है। उसके पास से 560 ग्राम चरस मिली है। उधर, गंज पुलिस द्वारा पकड़ा आरोपित मुहल्ला घेर बाज खां सलीम है। उसे स्वार बस अड्डे के पास से पकड़ा है। उनके पास से पुलिस को 250 ग्राम चरस मिली है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई की है। मोबाइल लूटकर भाग रहे बाइक सवार बदमाश को पकड़ा

loksabha election banner

रामपुर : मोबाइल लूटकर भाग रहे बाइक सवार बदमाश को राहगीर ने लोगों की मदद से पीछा कर पकड़ लिया। उसे पुलिस को सौंप दिया। घटना सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र की है। उत्तराखंड के जिला ऊधम¨सहनगर के सितारगंज थाना क्षेत्र निवासी कमल ¨बदल पुत्र श्याम सुंदर किसी काम से रामपुर आए थे। वापसी के दौरान वह मालगोदाम तिराहे पर बस का इंतजार कर रहे थे। वह मोबाइल पर किसी से बात करने लगे। इसी दौरान बाइक पर आए एक युवक ने झपट्टा मारकर मोबाइल छीन लिया और बाइक नैनीताल हाईवे की ओर दौड़ा दी। उन्होंने शोर मचाया। लोग आ गए। कुछ लोगों की मदद लेकर बाइक से बदमाश का पीछा किया। बिलासपुर गेट के पास जाकर उसे पकड़ लिया। बाद में उसे सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। सिविल लाइंस कोतवाल सुधीर कुमार ने बताया कि आरोपित सम्भल जिले के थाना नखासा के मुहल्ला खेड़ा का गुफरान है। पीड़ित की शिकायत पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

गंज कोतवाली पुलिस ने चोरी की योजना बनाते चार लोगों को पकड़ा है। उनके पास से तमंचा, चाकू और नकबजनी में इस्तेमाल होने वाला सामान मिला है। गंज कोतवाल नरेंद्र त्यागी ने बताया कि आरोपितों में दो लोगों को मुहल्ला घेर रहमत खां पानी की टंकी के पास से पकड़ा है। इनमें मुहल्ला तीतर वाली पाखड़ का गुलवेज और मुहल्ला बगीचा आमना का नूर अहमद हैं। गुलवेज के पास से तमंचा मिला है। बाकी दो आरोपितों को स्वार बस अड्डा से पकड़ा है। इनमें आसरा कालोनी का आसिम और यहीं का वसीम है। आसिफ के पास से लोहे का सब्बल और वसीम के पास से चाकू मिला है। चारों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया है। रामपुर : 185 लीटर कच्ची शराब के साथ चार पकड़े

रामपुर : पुलिस ने 185 लीटर कच्ची शराब के साथ चार लोगों को पकड़ा है। सभी के खिलाफ आबकारी अधिनियम में कार्रवाई की है। इनमें एक व्यक्ति को अजीमनगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित अजीमनगर थाना क्षेत्र के कुम्हरिया गांव का रवि कुमार है। उसके पास से पुलिस को 110 लीटर कच्ची शराब मिली है। इसके अलावा शहजादनगर पुलिस ने 75 लीटर कच्ची शराब के साथ तीन लोगों को पकड़ा है। इनमें टांडा थाना क्षेत्र के बैंजना गांव का इकबाल हुसैन, शहजादनगर थाना क्षेत्र के जुठिया गांव का इकराम और यहीं का फरमान हैं। गोवंशीय पशुओं का वध करते पकड़ा, दो साथी फरार

रामपुर : शहजादनगर पुलिस ने गोवंशीय पशुओं का वध करने का प्रयास कर रहे आरोपित को पकड़ लिया। उसके दो साथी फरार हो गए। शहजादनगर थाना प्रभारी अमित कुमार ¨सह ने बताया कि कुछ लोगों द्वारा गोवंशीय पशुओं का वध करने की सूचना मिली थी, जिस पर जुठिया गांव में छापा मारा। पुलिस को देख आरोपित भागने लगे। एक को पकड़ लिया। आरोपित गांव का ही उसमान है। उसके कब्जे से दो गोवंशीय पशु मिले, जिन्हें क्रूरतापूर्वक मुंह और पैर बांधकर वध करने जा रहे थे। मौके से रस्सी, लकड़ी का गुटका, कुल्हाड़ी, छुरी आदि सामान मिला है। इस मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। फरार लोगों की तलाश की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.