दुष्कर्म व हत्याओं के विरोध में निकाला कैंडल मार्च
रामपुर : अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार एसोसिएशन के पदाधिकारियों, सदस्यों, छात्रों व शहर के स
रामपुर : अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार एसोसिएशन के पदाधिकारियों, सदस्यों, छात्रों व शहर के संभ्रात लोगों ने देश में मासूमों के साथ हो रही बर्बरता व निर्मम हत्याओं के विरोध में ईदगाह गेट से गांधी समाधि तक कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान कठुआ, उन्नाव, गुजरात व ऐटा में मासूमों के साथ दुष्कर्म व हत्या करने वाले आरोपितों को फांसी की सजा दिलाने की मांग की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मुहम्मद शुऐब खां ने कहा कि मानवता का वध करने वालों को बीच सड़क पर फांसी होनी चाहिए। देश में इस प्रकार की घटनाएं दिन प्रति दिन बढ़ रही हैं। सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। कहा कि देश का संविधान किसी को कानून से खेलने की इजाजत नहीं देता। देश का प्रथम व्यक्ति हो या फिर अंतिम व्यक्ति सभी के लिए देश का संविधान सर्वोपरि है। संविधान का उल्लंघन करने वालों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। इस अवसर पर जफर खां, फहद खां, अब्दुल समद खां, सौरभ खंडेलवाल, अशोक, विशेष कुमार, हस्सान खान, आदि मौजूद रहे।