Move to Jagran APP

Rampur के नूरमहल से हो रहा भाजपा का प्रचार, सुरेश खन्ना और संदीप सिंह भी पहुंचे; कभी कांग्रेस का था केन्द्र

Rampur By Election लंबे समय तक नूर महल कांग्रेस का संचालन केंद्र रहा है। पंडित जवाहरलाल नेहरू इंदिरा गांधी से लेकर प्रियंका गांधी तक यहां आ चुकी हैं। नवेद मियां ने कांग्रेस में रहते हुए भाजपा के समर्थन का ऐलान किया तो कांग्रेस ने उन्हें पार्टी से निकाल दिया।

By Sanjeev SharmaEdited By: MOHAMMAD AQIB KHANPublished: Sat, 03 Dec 2022 10:06 PM (IST)Updated: Sat, 03 Dec 2022 10:06 PM (IST)
Rampur के नूरमहल से हो रहा भाजपा का प्रचार, सुरेश खन्ना और संदीप सिंह भी पहुंचे; कभी कांग्रेस का था केन्द्र
Rampur के नूरमहल से हो रहा भाजपा का प्रचार, सुरेश खन्ना और संदीप सिंह भी पहुंचे : जागरण

रामपुर, जागरण संवाददाता: राज्य के लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद के बाद बेसिक शिक्षा मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह और संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना भी नूरमहल पहुंचे। नवाब खानदान के सदस्यों से मुलाकात की और चुनाव की अगली रणनीति पर चर्चा की।

loksabha election banner

लंबे समय तक नूर महल कांग्रेस का संचालन केंद्र रहा है। पंडित जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी से लेकर प्रियंका गांधी तक यहां आ चुकी हैं। पांच बार मिक्की मियां और दो बार बेगम नूरबानो कांग्रेस के टिकट पर सांसद रहीं। नवेद मियां ने कांग्रेस में रहते हुए भाजपा के समर्थन का ऐलान किया तो कांग्रेस ने उन्हें पार्टी से निकाल दिया।

दो दिन पूर्व लोनिवि मंत्री जितिन प्रसाद नूर महल आए थे, जबकि शुक्रवार को बेसिक शिक्षा मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने यहां पहुंचकर पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां और नवाबजादा हैदर अली खां उर्फ हमजा मियां से मुलाकात की। चुनाव की अगली रणनीति पर चर्चा की।

नवेद मियां ने कहा कि आजम की तकरीर का एक एक शब्द झूठ था। उन्होंने कहा कि आजम और उनका पूरा परिवार जेल जाएगा। अब इस परिवार का सियासी अंत हो गया है, इसलिए ऐसे शख्स को वोट न दें जो अपनी ही जान नहीं बचा पा रहा है।

प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना नूर महल पहुंचे और नवेद मियां से मुलाकात की। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष जगपाल यादव, पूर्व मंत्री के पीआरओ काशिफ खां, आरिफ खां एडवोकेट, इमरान अजीज, राजा खां आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.