भाजपा शासन में आए पूंजीपतियों के अच्छे दिन: प्रमोद
रामपुर : बहुजन समाज पार्टी के जोन इंचार्ज प्रमोद सागर निरंकारी ने कहा कि भाजपा शासन में दे
रामपुर : बहुजन समाज पार्टी के जोन इंचार्ज प्रमोद सागर निरंकारी ने कहा कि भाजपा शासन में देश में चारों ओर अराजकता का माहौल है। भाजपा के नेता हमेशा संप्रदायिकता की बात करते हैं। वह ग्राम आलियागंज में इसरार अली के आवास पर हुई बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि देश में मंहगाई दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। पेट्रोल व डीजल के दाम योजनाबद्ध तरीके से बढ़ाए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा देश नागरिकों को अच्छे दिन देने का वायदा किया गया था, लेकिन मंहगाई के रूप में बुरे दिन दिखा दिए हैं। कहा भाजपा शासन में केवल पूंजीपतियों के अच्छे दिन आएं हैं। कहा देश में किसान की हालत बहुत खराब है। भाजपा ने किसानों की आय दोगुनी करने का वायदा किया था लेकिन अभी तक किसानों की आय दोगुनी नहीं हो सकी। भाजपा ने हर साल दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वायदा किया था। युवा रोजगार की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं। हबीबुर्रहमान, शेर ¨सह, कुदरत अली, राजेंद्र सागर, अनिल सागर, दानिश, किशोरी लाल आदि मौजूद रहे।