देवर ने फोड़ा भाभी का सिर
देवर ने फोड़ा भाभी का सिर
By JagranEdited By: Published: Sat, 08 Feb 2020 11:39 PM (IST)Updated: Sun, 09 Feb 2020 06:09 AM (IST)
मिलक : मामूली विवाद को लेकर देवर और भाभी के बीच मारपीट हो गई। आरोप है कि देवर ने भाभी का सिर फोड़ दिया। घायलावस्था में महिला को सरकारी अस्पताल लाया गया। गंभीर हालत में उसे रेफर कर दिया गया।
कोतवाली क्षेत्र के हुरमतनगर निवासी मनोज की पत्नी चंचल का अपने देवर से विवाद हो गया। आरोप है कि देवर ने सिर पर डंडे से वार कर घायल कर दिया। घायल को उसका पति सरकारी अस्पताल लेकर आया। घायलावस्था में महिला को रेफर कर दिया गया। समाचार लिखे जाने तक परिजनों ने पुलिस को तहरीर नहीं दी थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें