Move to Jagran APP

भाई का सेहरा लेने आई महिला के पर्स से जेवर उड़ाए

ध जताने पर उसे मुकदमा वापस लेने के लिए धमकाने लगे। कहा मुकदमा वापस नहीं लिया तो जान से मार देंगे। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपित भाग गए। उनकी सूचना पर पुलिस आ गई। पीड़िता ने इस संबंध में सिविल लाइंस कोतवाली में तहरीर दी है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 27 Nov 2019 11:20 PM (IST)Updated: Thu, 28 Nov 2019 06:08 AM (IST)
भाई का सेहरा लेने आई महिला के पर्स से जेवर उड़ाए
भाई का सेहरा लेने आई महिला के पर्स से जेवर उड़ाए

जागरण संवाददाता, रामपुर : भाई का सेहरा लेने बाजार आई महिला के पर्स से उचक्कों ने जेवर गायब कर दिए। महिला को जब इसका पता चला तो उसके होश उड़ गए। उसने घटना की शिकायत शहर कोतवाली पुलिस से की है। घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के शादाब मार्केट की है। यहां खरीदारी करने नोएडा की रीना पांडेय भी आई थीं। दरअसल, उनका मायका सिविल लाइंस क्षेत्र के ज्वालानगर क्षेत्र का है। वह अपने भाई राजा की शादी में शामिल होने के लिए आई थीं। गुरुवार को भाई की बारात जानी थी। वह अपने भाई के लिए सेहरा खरीदने शादाब मार्केट गई थीं। सेहरा खरीदने के बाद वह माला लेने अगली दुकान पर जाने लगीं। यहां बुधवार को साप्ताहिक बंदी के चलते सड़क किनारे कपड़ों की बाजार लगती है। इसके चलते काफी भीड़ थी। इसी भीड़ का फायदा उठाते हुए किसी उचक्के ने उनके पर्स से जेवर निकाल लिए। उन्होंने जब पर्स देखा तो उसे किसी ने ब्लेड से काट रखा था और उसमें रखे जेवर गायब थे। उन्होंने शोर मचाया तो लोग इकट्ठा हो गए। सूचना पर पुलिस भी आ गई। महिला ने घटना की जानकारी दी। बाद में शहर कोतवाली जाकर तहरीर दे दी है। महिला ने बताया कि पर्स में पौने दो तौले वजन का नेकलेस और दो तौले वजन के झुमके थे। शहर कोतवाल राजकुमार शर्मा ने बताया कि महिला के साथ हुई घटना को अंजाम देने वालों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। शिकायत को आई दुष्कर्म पीड़िता से छेड़छाड़

loksabha election banner

रामपुर : सामूहिक दुष्कर्म के आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट आई पीड़िता से आरोपितों ने फिर छेड़छाड़ की। उसे मुकदमा वापस लेने के लिए धमकाया। अजीमनगर थाना क्षेत्र के एक गांव की एक महिला के साथ 16 नवंबर को सामूहिक दुष्कर्म की वारदात हुई थी। महिला रामपुर दवा लेने आई थी। वापसी में कार में आरोपित मिल गए। उनमें दो आरोपित इरफान और फहीम को वह जानती थी। उन्होंने महिला को घर तक छोड़ने के बहाने कार में बैठा लिया था। बाद में कोल्ड ड्रिक में नशा देकर उसे ईख के खेत में ले जाकर तीन लोगों ने दुष्कर्म किया था। इस घटना की रिपोर्ट शहर कोतवाली पुलिस ने दर्ज कर ली थी, लेकिन पुलिस ने आरोपितों को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया था। इस पर पीड़िता बुधवार को कलेक्ट्रेट एसपी से शिकायत करने आई थी। आरोप है कि वापस लौटते समय पीड़िता को नूरमहल के पास आरोपितों ने फिर घेर लिया। उसके पकड़कर छेड़छाड़ करने लगे। विरोध जताने पर उसे मुकदमा वापस लेने के लिए धमकाने लगे। कहा मुकदमा वापस नहीं लिया तो जान से मार देंगे। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपित भाग गए। उनकी सूचना पर पुलिस आ गई। पीड़िता ने इस संबंध में सिविल लाइंस कोतवाली में तहरीर दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.