जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, चार घायल
जमीनी विवाद को लेकर रिश्ते के दो भाइयों के परिवारों के बीच खूनी संघर्ष में चार लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर लेकर घायलों का मेडिकल कराया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने कोई कागजी कार्रवाई नहीं की थी। खाता नगरिया गांव निवासी शकील खान का आरोप है कि उसका अपने रिश्ते के छोटे भाई फरीद खान से जमीन को लेकर पुरानी रंजिश चली आ रही है। आरोप लगाया कि रविवार दोपहर एक बजे फरीद खान अपने बेटों राजा खान, राजू खान, बाबू खान, कासिफ खान और चांद खान को लेकर उसके घर में घुस आया। घर में घुसते ही तमंचे से फाय¨रग करना शुरू कर दी।लाठी डंडों और छुरियों से उसके परिवार पर हमला कर दिया।बुरी तरह घायल कर सभी आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। वहीं दूसरे पक्ष के फरीद खान ने शकील खां और उसके पुत्र सुहेब, आशु मियां, सुहेल खान पर गाली-गलौज, मारपीट करने और धमकी देने का आरोप लगाया है।
मिलक, जासं : जमीनी विवाद को लेकर रिश्ते के दो भाइयों में खूनी संघर्ष हो गया, जिसमें चार लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर लेकर घायलों का मेडिकल कराया।
खाता नगरिया गांव निवासी शकील खान का आरोप है कि उसका अपने रिश्ते के छोटे भाई फरीद खान से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। रविवार दोपहर एक बजे फरीद खान अपने बेटों राजा खान, राजू खान, बाबू खान, कासिफ खान और चांद खान को लेकर उसके घर में घुस आया और फाय¨रग शुरू कर दी। लाठी डंडों और छुरियों से उसके परिवार पर हमला कर दिया। बुरी तरह घायल कर सभी आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। वहीं दूसरे पक्ष के फरीद खान ने शकील खां और उसके पुत्र सुहेब, आशु मियां, सुहेल खान पर गाली-गलौज, मारपीट करने और धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर लेकर घायल सुहेब, आशु मियां, शकील खान और सुहेल खान आदि का मेडिकल कराया। जासं