राज्यमंत्री के स्वास्थ्य लाभ को भाजपाइयों ने की अरदास
राज्यमंत्री के स्वास्थ्य लाभ को भाजपाइयों ने अरदास की।
बिलासपुर : भाजपाइयों ने नगर के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना के साथ अरदास की। सप्ताह भर पूर्व राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने अपने ट्विटर हैंडल से कोरोना पॉजिटिव होने की बात कही थी। साथ ही समर्थकों से धैर्य रखने व जल्द स्वस्थ होकर लौटने की बात भी कही थी। शनिवार को तड़के नगर के माटखेड़ा मार्ग स्थित प्रसिद्ध गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा परिसर में अरदास का कार्यक्रम किया गया। पूर्व ब्लॉक प्रमुख कुलवंत सिंह औलख, केंद्रीय उपभोक्ता भंडार समिति के सभापति संतोख सिंह खैहरा, क्रय-विक्रय सहकारी समिति के सभापति रवि यादव, हरवंश सिंह तनेजा, चेतन पारुथी, हरजिदर सिंह, गुरमीत सिंह भट्टी, चौधरी लोकेंद्र सिंह, तीर्थ सिंह, विचित्र सिंह, कुलदीप सिंह पूरी व तारा सिंह चंदी आदि उपस्थित रहे।