भाजपा शासन में हर वर्ग परेशान: जितिन प्रसाद
रामपुर : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को लखनऊ से दिल्ली जाते समय पूर्व केंद्रीय मंत्री जिति
रामपुर : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को लखनऊ से दिल्ली जाते समय पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद का कोसी के पुल पर स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री ने कहा कि देश का किसान परेशान है। किसान आत्महत्या कर रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना जन्मदिन मना रहे हैं। प्रधानमंत्री को देश की जनता की कोई फिक्र नहीं है। कहा भाजपा वायदे पूरे करने में नाकाम साबित हुई। भाजपा ने चुनाव से पहले जो भी वायदे किए थे वे खोखले साबित हुए। कहा झूठे वायदे करके भाजपा ने देश भोली भाली जनता को ठगा है। देश की जनता नरेंद्र मोदी को केवल झूठ बोलने वाला प्रधानमंत्री मानती है। आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनेगी। कांग्रेस देश के सभी किसानों का कर्ज पूर्ण रूप से माफ करेगी। कांग्रेस के शासन में किसान खुशहाल होगा। कहा देश में कांग्रेस की आंधी चल रही है। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष मामून शाह खां, बाबर अली, नौमान खां, मणि कपूर, शिराज मियां, फैसल हसन, नासिर खां, रामगोपाल सैनी, रिजवान मियां, अंकुश अग्रवाल, सलीम आदि मौजूद रहे।