Move to Jagran APP

भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फ्लाप : महबूब

भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फ्लाप महबूब

By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Oct 2019 10:32 PM (IST)Updated: Fri, 18 Oct 2019 10:32 PM (IST)
भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फ्लाप : महबूब

जागरण संवाददाता, रामपुर : पूर्व मंत्री एवं अमरोहा के विधायक महबूब अली ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार हर मोर्चे पर फ्लाप हो गई है। देश की सबसे बड़ी अदालत सुप्रीम कोर्ट ने यह टिप्पणी की है कि उत्तर प्रदेश में जंगल राज कायम है। भाजपा के लिए इससे बढ़कर शर्म की और क्या बात होगी।

loksabha election banner

पूर्व मंत्री विधानसभा उप चुनाव में सपा के प्रचार के लिए रामपुर आए हुए हैं। शुक्रवार को उन्होंने सिविल लाइंस क्षेत्र में घर-घर जाकर लोगों से संपर्क किया। इस दौरान मीडिया से भी बात की। कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था बदहाल है। प्रदेश में रोज बलात्कार और लूटपाट की घटनाएं हो रही हैं। पुलिस दुष्कर्मियों को कठोर सजा दिलाने की बजाय उन्हें बचाने में लगी है। दुष्कर्म के आरोप में फंसे उन्नाव के भाजपा विधायक रहे हों या शाहजहांपुर के पूर्व केंद्रीय मंत्री, दोनों ही मामलों में सरकार ने इन्हें बचाने का काम किया। बाद में चौतरफा दबाव बनने पर कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राज में किसान बुरी तरह परेशान हैं। अभी तक पिछले गन्ना पेराई सत्र का गन्ना मूल्य नहीं मिल सका है। धान खरीद की भी उचित व्यवस्था नहीं की गई है, इस कारण किसान धान बेचने के लिए भटक रहे हैं। औने-पौने दामों पर बिचौलियों को बेच रहे हैं। बिजली चेकिग के नाम पर जनता को परेशान किया जा रहा है। सपा के शासनकाल में समाज का हर तबका खुशहाल था। इसलिए लोग सपा के शासन को याद कर रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.