रामपुर हत्याकांड: शराब के ठेके पर दिनदहाड़े चलीं 6 गोलियां, 24 से ज्यादा मुकदमों वाले बदमाश की मौत
बिलासपुर, रामपुर में गुंडा एक्ट के आरोपित सनी उर्फ सनया की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। अज्ञात हमलावरों ...और पढ़ें

मौके पर जांच करती बिलासपुर पुलिस
HighLights
घटना के कारणों की जुटाई जा रह जानकारी
जागरण संवाददाता, रामपुर। बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र में गुंडा एक्ट के आरोपित की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मूल निवासी बरेली तथा हाल बिलासपुर के सुभाषनगर डिबडिबा निवासी सनी उर्फ सनया की गांव स्थित शराब के ठेके पर गुरुवार को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई है।
तीन हमलावर एक बाइक पर सवार थे। मृतक गुंडा एक्ट का आरोपित था तथा पूर्व में भी पुलिस ने उसे मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था।
उस समय पैर में गोली लगने के दौरान वह घायल हो गया था। पुलिस के अनुसार मृतक पर लगभग दो दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज हैं। घटना के कारणों के बारे में बाकी जानकारी जुटाई जा रही है।
यह भी पढ़ें- ‘अब्दुल सिर्फ दरी बिछाएगा...’ रामपुर में फिर ताजा हुआ पुराना ज़ख्म, सपा सांसद और भाजपा नेता आमने-सामने
