विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

100 साल पुराना ब्रिटिशकालीन जर्जर पुल अब बन जाएगा इतिहास, भाखड़ा डैम पर ₹22 करोड़ से बनेगा नया आधुनिक पुल

Published: Mon, 12 Oct 2026 01:14 PM (IST)

रामपुर के भाखड़ा डैम पर 22 करोड़ रुपये की लागत से एक नया आधुनिक पुल बनाया जाएगा, जो 100 साल ...और पढ़ें

अंग्रेजों के जमाने का भाखड़ा डैम पर मौजूद लोहे का पुल। जागरण

अंग्रेजों के जमाने का भाखड़ा डैम पर मौजूद लोहे का पुल। जागरण 

संवाद सहयोगी, बिलासपुर (रामपुर)। नगर में रामपुर-रुद्रपुर मार्ग पर स्थित भाखड़ा डैम पर यातायात को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए 22 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से नया आधुनिक पुल बनाया जाएगा। राज्यमंत्री 16 अक्टूबर को इसका शिलान्यास करेंगे।

अंग्रेजों के समय बना करीब 100 साल पुराना लोहे का पुल जर्जर हो चुका है और प्रशासन इसे पहले ही अनुपयोगी घोषित कर चुका है। इसके बराबर बना दूसरा पुल वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग है, लेकिन उसके संकरे और जर्जर होने से हाईवे पर अक्सर लंबा जाम लगता है।

भारी वाहनों की आवाजाही के दौरान दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है। जनहित और सुरक्षा को देखते हुए शासन ने पुराने लोहे के पुल की जगह नया पुल बनाने की मंजूरी दी है।

निर्माण में तकनीकी या सुरक्षा संबंधी बाधा न आए, इसके लिए बिजली विभाग ने डैम परिसर और आसपास के बिजली के खंभों तथा हाईटेंशन लाइनों को हटाने का काम तेज कर दिया है।

विभाग के अधिशासी अभियंता कर्मवीर सिंह ने बताया कि लाइनों को इस तरह स्थानांतरित किया जा रहा है कि निर्माण के दौरान क्षेत्र की बिजली आपूर्ति सुचारू रहे।

नहर विभाग के सहायक अभियंता के अनुसार, बिजली लाइनें हटते ही निर्माण के अगले चरणों को गति दी जाएगी। बिजली का बुनियादी ढांचा हटने के बाद नए पुल का निर्माण शुरू होगा।

उन्होंने बताया कि पुराने पुल का पहले उच्च अधिकारियों से मूल्यांकन कराया गया था और उनके निर्देशों के अनुसार आगे की कार्रवाई होगी। नए पुल से स्थानीय लोगों के साथ नैनीताल हाईवे से गुजरने वाले हजारों राहगीरों और पर्यटकों को राहत मिलने की उम्मीद है।

भारी वाहनों की आवाजाही आसान होने से जाम से निजात मिलेगी और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। अंग्रेजों के समय का लोहे का पुल इतिहास बन जाएगा।

यह भी पढ़ें- सपा में आर-पार! अखिलेश के दखल के बाद भी नहीं बनी बात, रामपुर में सांसद vs आजम समर्थक आमने-सामने