Move to Jagran APP

भाजयुमो ने मनाया शहीद दिवस

भाजयुमो नगर मंडल के कार्यकर्तओं ने शनिवार को शहीद दिवस मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार ने ब्लॉक परिसर में लगी शहीद भगत सिंह की प्रतिमा एवं सुखदेव व राजगुरु के चित्रों पर माल्यार्पण किया। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश गंगवार ने युवा कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी युवाओं को इन पराक्रमी सपूतों के त्याग संघर्ष व आदर्शों से प्रेरणा लेकर देश की सेवा में जुटने की आवश्यकता है।डा. राजकुमार माहेश्वरी ने तीनों बलिदानियों के जीवन पर प्रकाश डाला। सभी से इसी तरह देश भक्ति की भावना के साथ काम करने के लिए प्रेरित किया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Mar 2019 11:33 PM (IST)Updated: Sat, 23 Mar 2019 11:33 PM (IST)
भाजयुमो ने मनाया शहीद दिवस
भाजयुमो ने मनाया शहीद दिवस

मिलक : भाजयुमो नगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को शहीद दिवस मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार ने ब्लॉक परिसर में लगी शहीद भगत सिंह की प्रतिमा एवं सुखदेव व राजगुरु के चित्रों पर माल्यार्पण किया। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश गंगवार ने युवा कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी युवाओं को इन पराक्रमी सपूतों के त्याग, संघर्ष व आदर्शों से प्रेरणा लेकर देश की सेवा में जुटने की आवश्यकता है।डा. राजकुमार माहेश्वरी ने तीनों बलिदानियों के जीवन पर प्रकाश डाला। सभी से इसी तरह देश भक्ति की भावना के साथ काम करने के लिए प्रेरित किया। नगराध्यक्ष राजीव सक्सेना कड़क ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी युवा वर्ग मोदी को पुन: प्रधानमंत्री बनने के लिए काम करें।इस अवसर पर प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुरेश गंगवार, नगराध्यक्ष राजीव सक्सेना कड़क, डा. राजकुमार माहेश्वरी, भाजयुमो अध्यक्ष विकास रुहेला, महामंत्री साइयां सक्सेना, विपिन शर्मा, प्रमोद शर्मा, हिमांशु पांडे, विनीत कश्यप, सत्यम गुप्ता, सुग्रीव गोस्वामी, जसवंत जोशी, पुनीत कश्य प, मोहित सक्सेना, संजय शर्मा, मोहित रुहेला, अमन गुप्ता, गौरव गुप्ता, वीरेंद्र कश्यप, मिटू गोस्वामी आदि उपस्थित रहे।

loksabha election banner

शाहबाद : शहीद भगत सिंह ग‌र्ल्स इंटर कालेज में शहीदी दिवस मनाया। छात्र-छात्राओं ने शहीद भगत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला। प्रबंधक भूपेंद्र सिंह शाही, प्रधानाचार्य भुवनेश कुमार सिंह आदि स्टाफ मौजूद रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.