ममेरी बहन से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपित भाइयों को जमानत
रामपुर : ममेरी बहन से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपित दो भाइयों की जमानत अर्जी हाईकोर्ट से म
रामपुर : ममेरी बहन से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपित दो भाइयों की जमानत अर्जी हाईकोर्ट से मंजूर हो गई है। दोनों भाई करीब दो साल से जेल में बंद थे। दोनों ने हाईकोर्ट में अधिवक्ता गौरव ¨सह सैनी के माध्यम से प्रार्थना पत्र दिया था। रिश्तों को कलंकित करने वाला यह मामला सितंबर 2016 का है। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मुहल्ले की रहने वाली महिला की शादी सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। घटना से करीब चार साल पहले उसके पति की मौत हो गई। वह अपने पांच बच्चों के साथ ससुराल में ही रहती थी। आरोप है कि केमरी थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले कदीम में रहने वाले उसके ननदोई की नीयत महिला पर खराब हो गई। वह अक्सर महिला से मिलने जाने लगा। एक दिन मौका पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि विधवा की 14 साल की बेटी को ननदोई के दो बेटों ने भी धमकाकर अपने कब्जे में कर लिया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। मां-बेटी को धमकाकर पिता-पुत्र उनकी अस्मत लूटते रहे। इस दौरान विधवा गर्भवती हो गई। ननदोई उसे लेकर मुरादाबाद गया और गर्भपात करा दिया। ननदोई उसे अस्पताल में ही छोड़कर फरार हो गया। जानकारी मिलने पर विधवा के मायके से लोग जब वहां पहुंचे तो रिश्तों को कलंकित करने वाले पिता-पुत्रों की पोल खुली। महिला के भाई की तहरीर पर सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने ननदोई लाखन ¨सह सैनी, उसके बेटे राकेश और विनोद के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने पिता-पुत्रों को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया था।