पूर्व पालिकाध्यक्ष अजहर खां को मिली जमानत
पूर्व पालिकाध्यक्ष अजहर खां को मिली जमानत
By JagranEdited By: Published: Thu, 01 Aug 2019 10:47 PM (IST)Updated: Thu, 01 Aug 2019 10:47 PM (IST)
रामपुर : पूर्व पालिकाध्यक्ष अजहर अहमद खां की अग्रिम जमानत अर्जी अदालत ने मंजूर कर ली है। पूर्व पालिकाध्यक्ष के खिलाफ किला और पुरानी तहसील में अवैध रूप से दुकानों का निर्माण कराकर सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप है। इस आरोप में उनके खिलाफ शहर कोतवाली में दो मुकदमे दर्ज हैं। पूर्व पालिकाध्यक्ष की ओर से इस मामले में अग्रिम जमानत अर्जी दायर की गई थी। सुनवाई के दौरान अभियोजन ने जमानत का विरोध किया, जबकि बचाव पक्ष ने पुलिस पर झूठा फंसाने का आरोप लगाया। दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद कोर्ट ने जमानत अर्जी मंजूर कर ली है।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें