Move to Jagran APP

रामपुर में राम रहीम चौक पर बना सर्वधर्म सद्भाव स्तंभ, हटा आजम के नाम का पत्थर

सपा शासन काल में जब राम रहीम चौक का सुंदरीकरण कराया गया था। तब यहां तत्कालीन नगर विकास मंत्री आजम खां के नाम का पत्थर लगाया गया था। पिछले दिनों इस चौक का फिर से सुंदरीकरण कराया गया है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 13 Nov 2020 11:49 PM (IST)Updated: Fri, 13 Nov 2020 11:49 PM (IST)
रामपुर में राम रहीम चौक पर बना सर्वधर्म सद्भाव स्तंभ, हटा आजम के नाम का पत्थर
रामपुर में राम रहीम चौक पर बना सर्वधर्म सद्भाव स्तंभ, हटा आजम के नाम का पत्थर

रामपुर, जेएनएन: राम रहीम चौक ज्वालानगर का सुंदरीकरण कर यहां सर्वधर्म सद्भाव स्तंभ बनवाया गया है। अब यहां से सांसद आजम खां के नाम का पत्थर भी हट गया है। पालिकाध्यक्ष और अफसरों के नाम का पत्थर लग गया है। बतादें कि सपा सांसद आजम खां, उनकी विधायक पत्‍‌नी तजीन फात्मा व उनके बेटे अब्दुल्ला आजम कई महीनों से सीतापुर जेल में बंद हैं।

loksabha election banner

सपा शासन काल में जब राम रहीम चौक का सुंदरीकरण कराया गया था। तब यहां तत्कालीन नगर विकास मंत्री आजम खां के नाम का पत्थर लगाया गया था। पिछले दिनों इस चौक का फिर से सुंदरीकरण कराया गया है। अब यहां रजा लाइब्रेरी के स्तंभ की आकृति को बनाया गया है। इसमें सांप्रदायिक सौहार्द की झलक दिखाई देती है। इसमें मंदिर, मस्जिद, चर्च और गुरुद्वारे की आकृति बनी है। इस इसका नाम भी सर्वधर्म सदभाव स्तंभ रखा गया है। इसपर जो पत्थर लगा है, उसपर जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी जगदंबा प्रसाद गुप्ता, नगर पालिकाध्यक्ष फात्मा और अधिशासी अधिकारी इंदुशेखर मिश्रा का नाम लिखा है। पालिका ने जौहर रोड पर स्टार चौराहे पर लगे फव्वारे का भी सुंदरीकरण कराया है। यहां फव्वारा भी चालू कर दिया गया है। यहां भी आजम खां के नाम का पत्थर लगा था, जो अब गायब है। आजम अपने बेटे व पत्‍‌नी के साथ बेटे के फर्जी जन्म प्रमाणपत्र के केस में जेल में बंद हैं। जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह का कहना है कि चौक की हालत खराब थी। लाइब्रेरी का स्तंभ सांप्रदायिक सद्भाव की मिसाल है, इसीलिए उसकी आकृति बनवाई गई है। पत्थर भी टूटा हुआ होगा। हमारा मकसद किसी का पत्थर हटाना कतई नहीं है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.