यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मोदी और योगी तो राजा हैं, पद्मावति का विरोध उन्हें शोभा नहीं देता: आजम खां
आजम खां ने कहा कि फिल्में मनोरंजन के लिए बनती हैं उन्हें उसी तरह से देखे जाने की जरूरत है।

रामपुर (जेएनएन)। फिल्म पद्मावति को लेकर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। कर्णी सेना के बाद अब बड़ी राजनीतिक पार्टियां भी इसके विवाद में उतर आई हैं। इसी क्रम में अब सपा नेता आजम खां पद्मावति के समर्थन में उतर आए हैं। लेकिन इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पर निशाना साधा।
उन्होंने कहा, 'राजा होकर एक फिल्म का विरोध कर रहे हैं, फिल्में तो मनोरंजन के लिए होती हैं।' आजम खां रामपुर के कुंआ मोहल्ले में हुए जलसे में शामिल हुए थे जहां उन्होंने यह बात कही। उन्होंने कहा कि मोदी और योगी तो राजा हैं उन्हें एक फिल्म का विरोध करना शोभा नहीं देता है।
यह भी पढ़ें: अलीगढ़ में बाइक को बस ने रौंदा, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत
उन्होंने कहा, 'फिल्म तो मुगल-ए-आजम भी बनी थी जिसमें बाप और बेटे का झगड़ा दिखाया गया, जबकि तारीख में ऐसा कहीं नहीं है। हमने तो कभी विरोध नहीं किया।' आजम खां ने कहा कि फिल्में मनोरंजन के लिए बनती हैं उन्हें उसी तरह से देखे जाने की जरूरत है।
