विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 11, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mulayam Singh Yadav को श्रद्धांजलि देने सैफई पहुंचे Azam Khan, दो डॉक्टर और बेटे अब्दुल्ला ने दिया सहारा

By Jagran NewsEdited By: Samanvay Pandey
Published: Tue, 11 Oct 2022 08:09 AM (IST)

Azam Khan Pay Tribute to Mulayam Singh Yadav समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और रामपुर विधायक आजम खां पूर्व मुख्यमंत्री ...और पढ़ें

Azam Khan Pay Tribute to Mulayam Singh Yadav : मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि देने पहुंचे आजम खां।
Azam Khan Pay Tribute to Mulayam Singh Yadav : मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि देने पहुंचे आजम खां।

जागरण संवाददाता, रामपुर। Azam Khan Pay Tribute to Mulayam Singh Yadav : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और रामपुर विधायक आजम खां पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि देने के लिए सैफई पहुंचे। आजम खां खुद भी लंबे समय से बीमार चल रहे हैं।

आजम खां खुद चल रहे हैं बीमार

पिछले माह दिल की नस ब्लॉक होने पर सरगंगाराम अस्पताल में स्टेंट डाला गया था। तब उनका हालचाल जानने के लिए सपा मुखिया अखिलेश यादव दिल्ली गए थे। आजम खां अस्पताल से रामपुर पहुंचे और सोमवार शाम सैफई के लिए रवाना हो गए। साथ में दो डाक्टर और उनके बेटे विधायक अब्दुल्ला आजम भी उनके साथ गए।

मुलायम सिंह यादव के बेहद करीबी रहे हैं आजम खां

रात में ही सैफई पहुंच गए। वहां अखिलेश यादव से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। आजम खां के मुलायम सिंह से बेहद करीबी रिश्ते रहे हैं। वह समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य हैं। प्रदेश में जब भी समाजवादी पार्टी की सरकार बनी है, तब आजम खां कई-कई विभागों के मंत्री बने हैं।

नेताजी कई बार आए राम रतन सिंह के घर

नेता जी मुलायम सिंह यादव की मृत्यु पर पूर्व ब्लाक प्रमुख स्वर्गीय राम रतन सिंह यादव परिवार के सदस्यों ने गहरा दुख प्रकट किया है। नेता जी का विधायक आजम खां के बाद राम रतन सिंह परिवार से भी गहरा नाता रहा है। वह अपने राजनीतिक जीवन में कई बार उनके घर आए थे।

सन 1983 में गांव जाहिदपुर निवासी स्वर्गीय राम रतन सिंह यादव ब्लाक प्रमुख निर्वाचित हुए थे। वह लगातार 1995 तक ब्लाक प्रमुख रहे। नेता जी मुलायम सिंह यादव स्वर्गीय राम रतन सिंह की मृत्यु के बाद 27 जुलाई 1999 को गांव जाहिदपुर उनके घर आए थे। पूर्व ब्लाक प्रमुख हरज्ञान सिंह यादव ने बताया की तब उन्होंने उनके घर पर खाना भी खाया था। बताया कि नेता जी मुलायम सिंह यादव उनके मामा स्वर्गीय राम रतन सिंह की बरसी पर भी उनके घर आए थे।

मुलायम सिंह यादव के निधन पर सपाइयों ने की शोक सभा

समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शोक सभा कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। नगर के मुहल्ला नसीराबाद में सभासद इकरार हुसैन के आवास पर आयोजित शोक सभा में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया।

शोक सभा में फैसल खां, मुहम्मद असलम, ज़ीशान रजा खां, नन्हे कादरी, असिफ खां, यूनुस अंसारी, आसिम रजा खां, नरेश यादव, मनोज़ शुक्ला, मुहम्मद आसिफ कसार, रिहान अली, सफदर अल्वी, दान सिंह यादव, नाजिद खां, हनीफ पेंटर आदि सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।