विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब आजम खां गाय पालने से डरे, लौटा दी गाय व बछिया

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Sun, 09 Apr 2017 05:17 PM (IST)Updated: Mon, 10 Apr 2017 03:39 PM (IST)

आजम खां को करीब डेढ़ वर्ष पहले स्वामी अधिक्षाजानंद महाराज ने गाय और एक बछिया दान में दी थी, राजस्थान ...और पढ़ें

अब आजम खां गाय पालने से डरे, लौटा दी गाय व बछिया
अब आजम खां गाय पालने से डरे, लौटा दी गाय व बछिया

रामपुर (जेएनएन)। कभी जिनकी चोरी भैंस को खोजने में उत्तर प्रदेश पुलिस का बड़ा अमला लग गया था, अब वह आजम खां गाय पालने से डर रहे हैं। समाजवादी पार्टी के फायरब्रांड नेता तथा पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां गाय पालने से डर गए हैं। 

आजम खां को करीब डेढ़ वर्ष पहले स्वामी अधिक्षाजानंद महाराज ने एक गाय और एक बछिया दान में दी थी, लेकिन राजस्थान में गो पालक मुस्लिम की गो रक्षकों के हत्या करने के बाद से आजम खां डर गए हैं। उन्होंने अब स्वामी को गाय और बछिया वापस कर दी है। 

यह भी पढ़ें: मोगली गर्ल को अपनाने, समझाने, सिखाने और दुलराने के लिए बढ़े हाथ

डर की वजह से उन्होंने किसी मुस्लिम को भेजने के बजाय पूर्व जिलाध्यक्ष ओमेंद्र चौहान को गाय लेकर भेजा है। आजम खां ने स्वामी को एक पत्र भी भेजा है, जिसमें माफी मांगते हुए कहा है कि राजस्थान में हुए दिल दहला देने वाले हादसे से हमारे जैसे कमजोर लोगों के लिए जिंदगी और मौत का सवाल खड़ा हो गया है।

यह भी पढ़ें: बुंदेलखंड की भलाई के लिए तालाब जोड़ों और राज्य तोड़ो योजना पर काम

उन्होंने कहा कि ग्राम पसियापुरा शुमाली में हुमारा 20 वर्ष पुराना भैंस का तबेला है, जहां पशुओं को कुदरत की पहचान मानकर पाला जाता है। ऐसे में यदि गाय और बछिया के साथ कुछ अनहोनी हो जाती या किसी षडय़ंत्र की वजह से गाय को कुछ नुकसान पहुंचा तो मुस्लिम और इंसानियत के दुश्मनों को बेगुनाहों के कत्लेआम का बहाना मिल जाएगा। आजम खां ने अब बांग्लादेश को भारत की ओर से दी जा रही मदद पर भी सवाल उठाए।

तस्वीरों में देखें-बहराइच जिला अस्पताल में मोगली की दिनचर्या