Move to Jagran APP

अपने मुंह पर जोर से दो थप्पड़ मारे प्रदेश की जनता: आजम

रामपुर: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आजम खां ने कहा कि प्रदेश की जनता ने महान पाट

By JagranEdited By: Published: Thu, 13 Sep 2018 11:38 PM (IST)Updated: Thu, 13 Sep 2018 11:38 PM (IST)
अपने मुंह पर जोर से दो थप्पड़ मारे प्रदेश की जनता: आजम

रामपुर: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आजम खां ने कहा कि प्रदेश की जनता ने महान पार्टी के महान नेता को मुख्यमंत्री चुना है। इसके लिए प्रदेश की जनता अपने मुंह पर जोर से दो थप्पड़ मारे। उन्होंने यह बात मीडिया से बातचीत के दौरान कही। पत्रकारों ने सवाल किया कि मुख्यमंत्री ने किसानों को ज्यादा गन्ना न बोने की सलाह दी है। इस बारे में क्या कहेंगे? इसपर आजम बोले, असल में योगी जी ने गलत फील्ड में जवाब दे दिया। देश उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा प्रदेश है। उसके मुखिया का यह जवाब है। पूरे प्रदेश की जनता को शर्मिंदा होना चाहिए और आज अपने मुंह पर जोर से दो थप्पड़ मारने चाहिए, क्योंकि उन्होंने कितने जागरूक और महान पार्टी के व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाया है। यह तो जनता के लिए प्रकोप है। सजा है तो यह ऐसा सवाल है, ऐसा जवाब है कि मैं अगर इस पर जवाब दूं तो मैं जाहिल आदमी हूं। अपने आप को और जाहिल साबित करूंगा, अगर इस पर कोई जवाब दूंगा तो। सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा देवरिया कांड को मीडिया और विपक्ष के तूल देने की बात कहे जाने पर आजम बोले, शर्म तुमको मगर नहीं आती, इतना ही काफी है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.