कानून का राज खत्म: आजम
रामपुर : पूर्व मंत्री आजम खां ने कहा कि प्रदेश में कानून का राज खत्म हो गया है। सरकार नाम
By JagranEdited By: Published: Fri, 11 May 2018 10:33 PM (IST)Updated: Fri, 11 May 2018 10:33 PM (IST)
रामपुर : पूर्व मंत्री आजम खां ने कहा कि प्रदेश में कानून का राज खत्म हो गया है। सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। आए दिन बच्चियों के साथ दुष्कर्म की वारदातें हो रही हैं।
पूर्व मंत्री शुक्रवार को जिला अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होने बिलासपुर क्षेत्र की उस बालिका का हालचाल जाना, जिसके साथ उसके जीजा ने ही दुष्कर्म किया। आजम खां ने कहा कि बड़े शर्म की बात है कि रामपुर में बच्चियों से भी दुष्कर्म किया जा रहा है। पहले स्वार क्षेत्र में भी एक बालिका के साथ ऐसा ही हुआ। उन्होंने पूर्व मंत्री नवेद मियां के खिलाफ दर्ज मुकदमे को लेकर कहा कि सरकारी जमीन बेचने से जुड़े इस मामले में श्रम विभाग के अफसरों की भी मिलीभगत है, उनके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें