दुष्कर्म के मुकदमें वापस ले रही भाजपा सरकार : आजम
रामपुर : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मंत्री आजम खां ने कहा कि भारतीय जनता
रामपुर : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मंत्री आजम खां ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार दुष्कर्म के मामलों में कार्रवाई करने के बजाय मुकदमें वापस ले रही है। उन्होंने सपा कार्यालय पर हुई सदभावना सभा में यह बात कही।
उन्होंने कहा कि सरकार लूट, हत्या, दुष्कर्म के मुकदमे भी वापस ले रही है, जबकि गायत्री प्रजापति के मामले में खूब शोर मचाया जा रहा था। अब उन्नाव में दुष्कर्म के आरोप में फंसे भाजपा विधायक पर कार्रवाई में देरी क्यों की जा रही है। स्वामी चिन्मानन्द से मुकदमे वापस ले लिए, लेकिन साक्षी महाराज से दुष्कर्म का मुकदमा वापस नहीं लिया गया, उनके साथ यह नाइंसाफी क्यों की जा रही है। प्रदेशभर में दुष्कर्म के मामले आम हो गए हैं। रामपुर में भी ऐसे कई मामलों की फाइलें पुलिस अधीक्षक ने दबा दी हैं। इनकी एसआईटी द्वारा जांच होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अखंड भारत का सपना मेरे जैसा कोई व्यक्ति ही प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठकर पूरा कर सकता है। इस दौरान दलितों पर अत्चायार को लेकर दो मिनट का मौन रखा गया। यह भी तय किया गया कि सहारनपुर के पीड़ितों के लिए चंदा किया जाएगा। तीन सदस्यीय दल सहारनपुर जाएगा और दलितों के घरों को गोद लेगा। उन्होंने पुलिस अधीक्षक के खिलाफ आंदोलन को लेकर कहा कि हमारे आंदोलन करने से भी सरकार कुछ नहीं करने वाली, लेकिन लोकतंत्र में कमजोर लोगों का यही हथियार है। धरना देने को लेकर विधायक नसीर खां के नेतृत्व में सात सदस्यीय कमेटी बनाई गई। इस मौके पर विधायक नसीर खां, अखिलेश कुमार, घनश्याम ¨सह लोधी, नगराध्यक्ष आसिम राजा, फसाहत अली खां शानू, वीरेंद्र गोयल, ओमेंद्र चौहान, शाजेव खां, मतलूब अंसारी आदि मौजूद रहे।