चुनाव जीतने के लिए ताजमहल गिराओ राम मंदिर चुनाव चिह्न बनाओ: आजम खां
पूर्व नगर विकास मंत्री मुहम्मद आजम खां ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि ताजमहल गिरवा दो गुजरात, हिमाचल, मध्यप्रदेश सभी जगह जीत जाओगे।
रामपुर (जेएनएन)। पूर्व नगर विकास मंत्री मुहम्मद आजम खां ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि ताजमहल गिरवा दो गुजरात, हिमाचल, मध्यप्रदेश सभी जगह जीत जाओगे। हम साथ चल तो रहे हैं और हम तो मुसलमान हैं। बिना उजरत के राय देते हैं, मेरी राय मान लो। भाजपा ने राम और राम मंदिर को तो चुनावी सिंबल बना लिया है।
रामपुर के शाहबाद में जनसभा के बाद मीडिया से वार्ता में उन्होंने कहा कि अडानी, अंबानी को खुश किया जा रहा है। किसी गलत नारे पर सरकार बन तो सकती है, लेकिन चल नहीं सकती। देश सेकुलर होगा तभी तरक्की करेगा वरना छह दिसंबर की तरह ताजमहल को भी गिरा दिया जाएगा। बोले, हमारे खिलाफ भी रोज नई-नई जाचें की जा रही हैं।
कभी भी सीबीआइ का छापा पड़ सकता है, लेकिन एजेंसी वाले भी जानते हैं कि अगर कुछ नहीं मिला तो जवाब क्या देंगे। बोले हम जान दे देंगे, लेकिन यूनिवर्सिटी नहीं देंगे। जिलाधिकारी आवास में कौन आता है, कौन जाता है, इसका पता लगाने के लिए कमिश्नर को डीएम के आवास पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने चाहिए।