शराब की दुकान हटवाने को हंगामा
रामपुर : ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व सभासद रूप ¨सह सैनी के नेतृत्व में मा
रामपुर : ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व सभासद रूप ¨सह सैनी के नेतृत्व में माला रोड सैनी नगर के लोगों ने शराब की दुकान हटवाने को लेकर हंगामा किया। गुरुवार को लोग जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में वहां पहुंचे। सुबह छह बजे दुकान खोल दी गई थी और वहां कुछ लोग बैठकर शराब पी रहे थे। इस पर लोगों ने हंगामा किया। सेल्समैन से समय पर दुकान खोलने और बंद करने की बात कही। सेल्समैन के मना करने पर लोगों में आक्रोश फैला गया। लोगों के तेवर देख सेल्समैन भाग गए। सूचना पर पुलिस आ गई। तब तक लोगों ने दुकान पर ताला डाल दिया था। हंगामा करने वालों में ओम प्रकाश, टीटू सैनी, राकेश सैनी आदि थे। जासं दुष्कर्म में सम्भल के युवक पर मुकदमा
रामपुर : सिविल लाइंस क्षेत्र की महिला ने बेटी से दुष्कर्म के आरोप में सम्भल के युवक पर मुकदमा कराया है। मुकदमा कोर्ट के आदेश पर हुआ है। महिला का आरोप है कि मोनू ठाकुर से उन्होंने बेटी का रिश्ता तय किया था। बाद में युवक और उसके परिवार वालों ने दहेज में कार की मांग शुरू कर दी। असमर्थता जलाने पर रिश्ता तोड़ने की धमकी देने लगे। इसी बीच युवक उनकी बेटी को किसी धार्मिक स्थल पर ले जाने की बात कहकर अपने साथ ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। तब अदालत में प्रार्थना पत्र दिया। अदालत के आदेश पर पुलिस ने युवक समेत सात के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट की है।