AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी की आज टांडा में जनसभा, मनसब अली स्टेडियम में होगा कार्यक्रम
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी आज रामपुर के टांडा में जनसभा को संबोधित करेंगे।

AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी।
जागरण संवाददाता, रामपुर। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद असदुद्दीन ओवैसी आज टांडा में जनसभा को संबोधित करेंगे।
कार्यक्रम नगर के मोहल्ला झंडा चौक स्थित मनसब अली स्टेडियम में शाम पांच बजे होगा। जनसभा की तैयारियों में पार्टी कार्यकर्ता जुटे हैं। नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है।
पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच इस जनसभा को एआईएमआईएम के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
ओवैसी पार्टी की नीतियों, राजनीतिक मुद्दों और आगामी चुनाव पर अपना पक्ष रख सकते हैं। कार्यक्रम में पार्टी के स्थानीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के मौजूद रहने की संभावना है।
यह भी पढ़ें- रामपुर में ओवैसी की दस्तक से बदलेगा सियासी समीकरण, मुस्लिम मतदाताओं के बीच पकड़ बनाने पहुंचे AIMIM सांसद
