Move to Jagran APP

हुनर हाट में पहुंचे देशभर के दस्तकार, शुभांरभ आज

रामपुर भारत सरकार की ओर रामपुर में लग रहे हुनर हाट में देश के कोने-कोने से दस्तकार पहुंच गए हैं। सारी व्यवस्थाएं पूरी हो गई हैं। शुक्रवार को केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने दो बार हुनर हाट पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Oct 2021 11:10 PM (IST)Updated: Fri, 15 Oct 2021 11:10 PM (IST)
हुनर हाट में पहुंचे देशभर के दस्तकार, शुभांरभ आज
हुनर हाट में पहुंचे देशभर के दस्तकार, शुभांरभ आज

रामपुर: भारत सरकार की ओर रामपुर में लग रहे हुनर हाट में देश के कोने-कोने से दस्तकार पहुंच गए हैं। सारी व्यवस्थाएं पूरी हो गई हैं। शुक्रवार को केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने दो बार हुनर हाट पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। शनिवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इसका शुभारंभ करेंगे। इस मौके पर श्री नकवी के साथ ही केंद्रीय संसदीय कार्य एवं संस्कृति मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, प्रदेश के जल शक्ति राज्य मंत्री बल्देव सिंह औलख भी मौजूद रहेंगे।

loksabha election banner

केंद्र सरकार का अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय आजादी का अमृत महोत्सव के तहत देशभर में 75 हुनर हाट लगाएगा। इसके जरिये साढ़े सात लाख कारीगरों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। इसकी शुरुआत रामपुर से की जा रही है। यहां 16 से 25 अक्टूबर तक हुनर हाट लगाया जा रहा है। श्री नकवी चार दिवसीय दौरे पर रामपुर आए हुए हैं। शुक्रवार को वह सुबह और शाम हुनर हाट पहुंचे, जहां अफसरों के साथ तैयारियों का जायजा लिया। श्री नकवी ने अफसरों को निर्देश दिए कि कहीं भी कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने पार्किंग और प्रकाश व्यवस्था पर विशेष जोर दिया। इस दौरान श्री नकवी ने कहा कि हुनर हाट आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूरा करने और दस्तकारों व शिल्पकारों को बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर देने का अभियान है। उन्होंने कहा कि हुनर हाट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वोकल फार लोकल के आह्वान को साकार करने के साथ ही स्वदेशी मिशन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा रहा है। इससे रामपुर के स्थानीय उत्पादों को भी बढ़ावा मिलेगा। देशभर से आए हुनरमंद

रामपुर: केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने बताया कि हुनर हाट में देश के 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से हुनर के उस्ताद आए हैं। इनमें उत्तर प्रदेश के साथ ही मध्य प्रदेश, मणिपुर, बिहार, राजस्थान, दिल्ली, नागालैंड, आंध्रप्रदेश, झारखंड, गोवा, पंजाब, लद्दाख, कर्नाटक, गुजरात, उत्तराखंड, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, केरल एवं अन्य क्षेत्रों से करीब सात सौ शिल्पकार और दस्तकार आ चुके हैं। वे अपने साथ लकड़ी, ब्रास, बांस, कपडे, शीशे, काग•ा, मिटटी आदि के शानदार उत्पाद लेकर आए हैं। वुड आयरन के उत्पाद, लकड़ी एवं मिट्टी के खिलौने, हैण्डलूम के उत्पाद, पारम्परिक जड़ी-बुटिया, हर्बल उत्पाद, रामपुरी चाकू, रामपुरी वायलिन, ब्लैक पाटरी, बांस-बेंत के सामान, ड्राई फ्लावर्स, खादी के उत्पाद, आइल पेंटिग, बाघ प्रिट आदि के शानदार उत्पाद हुनर हाट में उपलब्ध हैं। हुनर हाट में रोजाना शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। इसमें पंकज उधास जैसे देश के नामजीन गायक भाग लेंगे।

ई प्लेट फार्म पर भी हुनर हाट रामपुर: केंद्रीय मंत्री ने बताया कि हुनर हाट ई प्लेटफार्म द्धह्लह्लश्च://द्धह्वठ्ठड्डह्मद्धड्डड्डह्ल.श्रह्मद्द पर भी उपलब्ध रहेगा, जहां देश-विदेश के लोग दस्तकारों, शिल्पकारों, कारीगरों के स्वदेशी सामानों को देख एवं खरीद सकेंगे। श्री नकवी ने कहा कि जो लोग यहां नहीं पहुंच सकेंगे, वे हुनर हाट ई प्लेट फार्म के जरिये ही इसका लाभ उठा सकेंगे। उन्होने बताया कि एमाजोन के साथ ही केंद्र और प्रदेश सरकार के प्लेटफार्म पर भी रामपुर हुनर हाट आ गया है। गूगल मैप पर आया हुनर हाट

रामपुर: केंद्रीय मंत्री श्री नकवी ने बताया कि रामपुर हुनर हाट गूगल मैप पर भी आ गया है। ऐसा पहली बार हुआ है। इसके जरिये दूसरे शहरों से आने वालों को यहां तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.