अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने दी श्रद्धांजलि
रामपुर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की ओर से राज्य सभा सदस्य अमर सिंह एवं राजा अजय सिंह परौर
By JagranEdited By: Published: Sun, 02 Aug 2020 10:23 PM (IST)Updated: Sun, 02 Aug 2020 10:23 PM (IST)
रामपुर : अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की ओर से राज्य सभा सदस्य अमर सिंह एवं राजा अजय सिंह परौर के आकस्मिक निधन पर शोक जताया गया। उन्हें श्रद्धांजलि दी। महासभा के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह के आवास पर हुई शोक सभा में क्षत्रिय समाज के लिए दिए गए उनके योगदान को याद किया गया। शोक जताने वालों में अजय सिंह राठौर, अजय सिंह कठेरिया, यशपाल सिंह, राजीव सिंह, धर्मपाल सिंह तोमर, ठाकुर अतुल सिंह आदि शामिल रहे। जासं
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें