विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

22 अक्टूबर को रामपुर आएंगे अखिलेश यादव, आजम खान से जेल में करेंगे मुलाकात

Published: Tue, 20 Oct 2026 12:45 PM (IST)

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 22 अक्टूबर को रामपुर आएंगे और जेल में बंद पूर्व मंत्री आजम खान से मुलाकात करेंगे।

News Article Hero Image

HighLights

  1. अखिलेश यादव 22 अक्टूबर को रामपुर का दौरा करेंगे।

  2. जेल में बंद पूर्व मंत्री आजम खां से मिलेंगे।

  3. आजम खां के परिवार से भी मुलाकात करेंगे।

जागरण संवाददाता, रामपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 22 अक्टूबर को रामपुर आएंगे। उनके दौरे का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। उनका जेल में बंद पूर्व मंत्री आजम खान से मुलाकात करने का कार्यक्रम है। इसके अलावा आजम खां के परिवार से भी मिलेंगे।

कुछ दिन पहले आजम खां की पत्नी पूर्व सांसद तजीन फातिमा लखनऊ मेंं अखिलेश यादव से मिली थीं। तब अखिलेश यादव ने जल्द रामपुर आने का आश्वासन दिया था। अब उनका आना तय हो गया है। जारी कार्यक्रम के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पूर्वाह्न 11 बजे लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट से निजी विमान से रवाना होंगे।

सुबह 11:45 बजे बरेली एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से 11:55 बजे निजी हैलीकॉप्टर से रामपुर के लिए उड़ान भरेंगे। दोपहर 12:20 बजे हैलीकाप्टर से जौहर विश्वविद्यालय पहुंचेंगे। यहां से 12:30 बजे कार से जिला कारागार के लिए रवाना होंगे। दोपहर 12:45 बजे जेल पहुंचकर आजम खान से मुलाकात करेंगे। इसके बाद अपराह्न 1:30 बजे जेल से रवाना होकर 1:45 बजे जेल रोड स्थित आजम खां के आवास पहुंचेंगे।

यहां वह आजम खान के परिवार से मुलाकात करेंगे। अपराह्न 2:30 बजे आवास से निकलकर 2:45 बजे जौहर विश्वविद्यालय पहुंचेंगे। वहां से 2:55 बजे हैलीकाप्टर से बरेली एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। वह करीब ढाई घंटे रामपुर में रहेंगे। पार्टी के मुखिया का कार्यक्रम स्थानीय सपाइयों को भी मिल गया है। सपा जिलाध्यक्ष अजय सागर ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर तैयारियां की जा रही हैं।

यह भी पढ़ें- घंटों का सफर मिनटों में: हिमाचल में 21 अक्टूबर से हेली सेवा शुरू, किन्नौर-रामपुर के लिए लाइफलाइन; देखें पूरा टाइम टेबल