विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से की मुलाकात, दोनों के बीच एक घंटे तक हुई बात

Published: Thu, 22 Oct 2026 03:31 PM (IST)Updated: Thu, 22 Oct 2026 03:35 PM (IST)

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, जहां दोनों के बीच एक घंटे तक ...और पढ़ें

जिला कारागार में प्रवेश करते समय आजम खान के बड़े बेटे अदीब के कंधे पर हाथ रखे अखिलेश यादव।

जिला कारागार में प्रवेश करते समय आजम खान के बड़े बेटे अदीब के कंधे पर हाथ रखे अखिलेश यादव।

HighLights

  1. अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की।

  2. दोनों नेताओं के बीच लगभग एक घंटे तक बातचीत हुई।

  3. अखिलेश ने भाजपा को हराने का संकल्प दोहराया, 2027 पर फोकस।

डिजिटल डेस्क, रामपुर: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को रामपुर जेल में बंद आजम खान से मुलाकात की। दोनों के बीच एक घंटे तक बाचतीत हुई। जेल में मुलाकात करने के बाद सपा प्रमुख ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का लक्ष्य स्पष्ट है, हमारा सीधा उद्देश्य भारतीय जनता पार्टी को हराना है, और समाजवादी पार्टी का हर कार्यकर्ता इसे हासिल करने के लिए काम करने को तैयार है।

उन्होंने कहा कि बीजेपी नेताओं को लगता है कि इस बार उनका पूरी तरह सफाया होने वाला है। बीजेपी को न केवल हार का सामना करना पड़ेगा, बल्कि उत्तर प्रदेश की जनता इस पार्टी को राज्य से हमेशा के लिए खत्म कर देगी।

अखिलेश यादव ने कहा कि आपने 2024 के चुनावों के नतीजे देख लिए हैं। 2027 में, हमारा फोकस PDA, सामाजिक न्याय और सच्चाई पर होगा। सच तो यह है कि ये विश्वविद्यालय और संस्थान PDA समुदाय को आगे बढ़ने में मदद करने के लिए बनाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- अखिलेश यादव का रामपुर दौरा: आजम खान से जेल में करेंगे मुलाकात, सुरक्षा कड़ी