अ¨हसा दिवस के रूप में मनाएंगे गांधी जयंती
रामपुर : राहे मुर्तजा रोड स्थित कैंप कार्यालय पर हुई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में रा
रामपुर : राहे मुर्तजा रोड स्थित कैंप कार्यालय पर हुई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर होने वाले कार्यक्रमों को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई। जिलाध्यक्ष सरदार बलजीत ¨सह बिट्टू ने कहा कि कांग्रेस महात्मा गांधी की जयंती को अ¨हसा दिवस के रूप में मनाएगी। कहा 25 सितंबर से एक अक्टूबर तक जिला, ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत स्तर पर प्रभात फेरी निकाली जाएगी। प्रदेश सचिव धर्मेंद्र देव गुप्त ने कहा कि भाजपा किसान, जनता व युवाओं से किए वायदे निभाने में पूर्ण रूप से विफल साबित हुई है। देश में महिलाओं से दुष्कर्म, उत्पीड़न व घरेलू ¨हसा की वारदातें बढ़ती जा रही हैं। इस अवसर पर महेंद्र पाल यदुवंशी, विजेंद्र ¨सह गंगवार, सिफत अली खां, यासीन तुर्की, शाहीन अंसारी, वेदराम यादव, राजेंद्र ¨सह, असलत जावेद, दिलबाग ¨सह आदि मौजूद रहे।