तलाक के बाद जेठ से कराया हलाला, निकाह के बाद पति ने फिर से दे दिया तीन तलाक Rampur News
रामपुर के अजीमनगर की घटना पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार। पीडि़ता ने पति जेठ और जेठानी के खिलाफ कराई रिपोर्ट।
रामपुर, जेएनएन। साढ़े चार साल के वैवाहिक जीवन में एक महिला ने तलाक, इद्दत, हलाला झेला। इसके बाद पति से फिर निकाह करा दिया गया। अब पति ने एक बार फिर से उसे तीन तलाक दे दिया है। सुनने में तो यह किसी फिल्मी कहानी जैसा लगता है लेकिन, रामपुर की एक महिला के साथ ऐसा हकीकत में हुआ। महिला की शिकायत पर पुलिस ने पति, जेठ और जेठानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही पति को गिरफ्तार कर लिया है।
यह है पूरा मामला
मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र का है। यहां के एक गांव की महिला का कहना है कि उसका निकाह साढ़े चार साल पहले हुआ था। निकाह के बाद में पति उस पर शक करने लगा। उसके साथ मारपीट करने लगा। दो साल पहले पति ने उसे तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। वह मायके चली गई। बाद में पंचायत हुई और पति ने उसे दोबारा अपनाने की हामी भर दी। महिला को तीन माह 13 दिन की इद्दत करनी पड़ी। इसके बाद महिला का जेठ के साथ हलाला कराया गया। हलाला के बाद महिला को फिर इद्दत पर बैठना पड़ा। उसके बाद पति के साथ दोबारा निकाह हुआ। दोबारा निकाह के बाद भी महिला की ङ्क्षजदगी की गाड़ी पटरी पर नहीं आ सकी। पति की शक करने की आदत नहीं बदली और वह फिर उसके साथ मारपीट करने लगा।
पति ने बेल्ट से पीटा
मंगलवार को पति ने उसे बेल्ट से पीटा। महिला ने पड़ोस के घर में छुपकर जान बचाई। मारपीट के बाद पति ने उसे फिर तीन तलाक दे दिया। महिला मायके चली गई और परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन उसे लेकर अजीमनगर थाने पहुंचे और घटना की तहरीर दी। जीमनगर थाना प्रभारी अमरीश कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत पर पति मुहम्मद फरमान, जेठ कारी शकील और जेठानी मुकीमा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पति को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया है।