भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष बने आदेश शंखधार
भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष बने आदेश शंखधार
रामपुर : भारतीय किसान संघ की बैठक सिविल लाइंस स्थित जिला कार्यालय पर हुई। बैठक में संगठन की मजबूती तथा किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गई। इस दौरान प्रांत अध्यक्ष हरवीर सिंह ने सर्वसम्मति से आदेश शंखधार को भारतीय किसान संघ का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया।
इस पर उन्होंने कहा कि वह पूरी निष्ठा से संगठन एवं किसानों के हित के लिए कार्य करेंगे। जनपद में संगठन को बुलंदियों पर ले जाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। इसके साथ ही वह किसानों की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनका फूलमालाओं से स्वागत किया। प्रांतीय पदाधिकारियों को रामचरितमानस भेंट करने के साथ ही मिष्ठान भी वितरित किया गया। प्रांत संगठन मंत्री राज कुमार, सुकर्मपाल सिंह राणा, गजराम सिंह, रामवीर सिंह, मथुरा प्रसाद, मुजीब कमाल, वीरेश शर्मा, राजीव गंगवार, आदित्य, भानु प्रताप, दुर्गेश मौर्य, आजम मलिक, रमेश गंगवार व कमोद शर्मा आदि रहे।