बिना यूनिक आइडी अवैध माने जाएंगे शस्त्र लाइसेंस
रामपुर : जिले में अब भी कई शस्त्र लाइसेंसधारकों ने यूनिक आइडी नंबर नहीं लिए हैं। जिलाधिकारी शिव सहा
By JagranEdited By: Published: Thu, 20 Jul 2017 10:06 PM (IST)Updated: Thu, 20 Jul 2017 10:06 PM (IST)
रामपुर : जिले में अब भी कई शस्त्र लाइसेंसधारकों ने यूनिक आइडी नंबर नहीं लिए हैं। जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने चेतावनी दी है कि यूनिक आइडी न लेने पर शस्त्र लाइसेंस निरस्त हो जाएंगे और असलहा अवैध माना जाएगा। उन्होंने बताया कि जिनके पास एक से अधिक शस्त्र लाइसेंस हैं, वे शस्त्र अनुभाग में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करके यूनिक आइडी नंबर ले सकते हैं। यदि शस्त्रधारक ऐसा नहीं करता है तो इसके लिए वह स्वयं जिम्मेदार होगा। वर्तमान व्यवस्था के मुताबिक बिना आइडी के शस्त्र लाइसेंस अवैध माना जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें