विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 02, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जीवन ज्योति से सुरक्षित होगा देशवासियों का भविष्य

By Edited By:
Published: Sat, 02 May 2015 11:12 PM (IST)

रामपुर। प्रथमा बैंक वित्तीय समावेशन विभाग मुरादाबाद के मुख्य प्रबंधक एसके सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्र

News Article Hero Image

रामपुर। प्रथमा बैंक वित्तीय समावेशन विभाग मुरादाबाद के मुख्य प्रबंधक एसके सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और जीवन ज्योति योजना के जरिए देशवासियों का भविष्य सुरक्षित होगा। वह यहां कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि प्रथमा बैंक हमेशा कमजोर वर्गो की सेवा में तत्पर रहा है और अब प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के माध्यम से देशवासियों के जीवन को सुरक्षित करने के लिए संकल्पबद्ध है। कहा कि 18 से 50 वर्षीय सभी भारतीय नागरिकों को 330 रुपये वार्षिक प्रीमियम पर दो लाख की जीवन बीमा सुरक्षा एवं 18 से 70 वर्ष के सभी नागरिकों को 12 रुपये वार्षिक प्रीमियम पर दो लाख की दुर्घटना बीमा सुरक्षा मिलेगी। क्षेत्रीय प्रबंधक एमआर खान ने कहा कि जीवन ज्योति एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के जरिए देश के प्रत्येक नागरिक का भविष्य सुरक्षित होगा। 342 रुपये प्रतिवर्ष प्रीमियम पर चार लाख का सुरक्षा कवर उन सभी भारतीयों को मिलेगा, जिन्हें अपने परिवार के भविष्य की चिंता है। उन्होंने दोनों ही योजनाओं का अधिक से अधिक प्रसार करने की अपील की। इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रबंधक अनीता शर्मा, युसूफ खां, अनुज वर्मा, ओंकार सिंह, एसआईएच हाशमी, सीपी सिंह, भूप सिंह, विनय गुप्ता, वीके गंगवार, नत्थू लाल, श्याम गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।