Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

घर की बगिया में सजा रहे चांदी के पेड़

आदित्य, रामपुर । घर की बगिया में हरे-भरे पेड़ पौधे तो आपने खूब देखे होंगे, लेकिन शहर में लोग अपन

By Edited By: Updated: Sat, 25 Apr 2015 11:57 PM (IST)
Hero Image

आदित्य, रामपुर । घर की बगिया में हरे-भरे पेड़ पौधे तो आपने खूब देखे होंगे, लेकिन शहर में लोग अपने घर में चांदी के पेड़ भी लगा रहे हैं। बात आश्चर्यजनक है, पर सही भी है। सराफा बाजार में चांदी से बने पेड़-पौधे बिक रहे हैं, जिन्हे लोग खरीदकर अपने घर में सजा रहे हैं।

सराफा बाजार में आजकल चांदी से बने तुलसी और पीपल के पेड़ों का कारोबार फल फूल रहा है। ये पेड़ दस ग्राम से सौ ग्राम तक के हैं। चांदी की कीमत 33000 रुपये प्रति किलो है, लिहाजा बीस ग्राम का पेड़ करीब आठ सौ रूपये तक का है। इन पेड़ों को दिल्ली और मथुरा से यहां लाया जाता है। वहीं वास्तुशास्त्र के अनुसार भी घर में चांदी का तुलसी या पीपल का पौधा रखना अत्यंत शुभ माना जाता है। इसके चलते भी इसकी खासी डिमांड है। सराफा बाजार पुराना गंज के व्यापारी अम्बरीश कुमार अग्रवाल ने बताया कि आजकल बाजार में चांदी से बने कई फैंसी आइटम आ रहे हैं। फोटो फ्रेम, नारियल आदि है। इनमें चांदी के पौधों को भी काफी पसंद किया जा रहा है। मिस्टन गंज सराफा बाजार के सुरेन्द्र रस्तोगी ने बताया कि त्योहारों के आस-पास इन पौधों की डिमांड काफी बढ़ जाती है। आर्डर पर भी इन्हें मंगाते हैं। वहीं सुंदर डिजाइन के ये पौधे लोगों को खासा आकर्षित कर रहे हैं। शहर के कई घरों में इन्हें देखा जा सकता है। मिस्टन गंज के शलभ राज गुप्ता ने चांदी के पौधों को अपने घर में सजाया है। उन्होंने कहा कि ये पौधे घर की शोभा बढ़ाने के साथ-साथ सकारात्मक ऊर्जा देते है। इसी तरह सौरभ पाठक और जितेन्द्र रस्तोगी ने चांदी के तुलसी के पौधे अपने मंदिर में सजाए हैं। दोनों ने कहा कि बाजार में जैसे ही इन पौधों को देखा, उसे तुरन्त खरीद लिया। यह काफी आकर्षक हैं।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर